Accident While Doing Stunts in Train: सोशल मीडिया पर इन दिनों एक जानलेवा स्टंट का वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर रोंगटे खडे हो जाएंगे। इस वीडियो में एक शख्स चलती ट्रेन में बेहद खतरनाक तरीके से ट्रेन के दो बोगियों के बीच में लटक कर बाहर देख रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि यह शख्स दो डिब्बों के बीच की जगह पर खड़ा है और सिर्फ एक हाथ से ट्रेन को पकड़े हुए है।
वायरल वीडियो में, यह युवा चलती ट्रेन के बाहर लटका हुआ है। वह एक हाथ से ट्रेन को पकड़े हुए है, जबकि दूसरे हाथ को हवा में लहरा रहा है। स्टंट के दौरान, वह आसपास देखता है और जोश में 'हर-हर महादेव' का जयकारा लगाता है। यह देखकर लगता है कि वह अपनी बहादुरी का प्रदर्शन कर रहा है और इसे रिकॉर्ड करवा रहा है। लेकिन, चंद सेकंड में ही उसका यह स्टंट एक भयानक हादसे में बदल जाता है।
वीडियो में क्या है?
वीडियो में अचानक दिखता है कि ट्रेन के पास से गुजर रहे एक बिजली के खंभे (पोल) से उसका चेहरा जोरदार तरीके से टकरा जाता है। टक्कर इतनी तेज थी कि उसका चेहरा तुरंत मुड़ जाता है और वह पीछे हट जाता है। गनीमत यह रही कि इस दौरान ट्रेन की रफ्तार धीमी थी, जिससे उसे गंभीर चोट नहीं आई। अगर ट्रेन की रफ्तार तेज होती, तो यह एक जानलेवा हादसा हो सकता था। इस हादसे के बाद, उसका यह खतरनाक स्टंट तुरंत बंद हो जाता है और वह बुरी तरह से डर जाता है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: ममतामयी चिड़िया ने अंडे बचाने के लिए ट्रैक्टर ड्राइवर से लिया 'पंगा', दिल छू लेने वाला वीडियो वायरल
लोगों की प्रतिक्रिया
यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है और लोग इस शख्स की लापरवाही की कड़ी निंदा कर रहे हैं। नेटिजन्स इस वीडियो पर कई तरह की प्रतिक्रिया दे रहे हैं। एक यूजर ने लिखा कि- 'अच्छा हुआ सर पर नहीं लगा नहीं तो इसकी जान भी जा सकती थी'। वहीं दूसरे यूजर लिखा कि- 'लोगों को ऐसे स्टंट नहीं करनी चाहिए'। इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर @Rawat_1199 नाम के यूजर ने शेयर किया है। खबर लिखने तक इस वीडियो को दो लाख से अधिक बार देखा जा चुका है।
ये भी पढ़ें-
Viral Video: जिंदा झींगा खाने जा रही थी लड़की, तभी जीव ने पलटकर ले लिया बदला, दर्द के मारे चीखी चिल्लाई