फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: स्विमिंग पूल में अचानक से फिसलकर गिर गई बिल्ली, कोई भी नहीं आया बचाने, फिर जो हुआ नहीं होगा यकीन

Wed, 03 Sep 2025 09:57 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल इस वीडियो में एक बिल्ली दिखाई देती है, जो स्विमिंग पूल के पास बैठी हुई थी। वह पूल में झांक रही थी और तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही बिल्ली सीधे पानी में जा गिरी। जैसे ही वह पानी में गिरी, उसके होश उड़ गए।
विज्ञापन
पूल में फिसलकर गिर गई बिल्ली - फोटो : एक्स@AMAZlNGNATURE
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हमारे बड़े-बुजुर्ग हमेशा यह सलाह देते हैं कि कोई भी काम हमेशा शांत मन से करना चाहिए। जब हम घबराते हैं तो अक्सर वह काम भी बिगड़ जाता है जिसे हम अच्छे से करना जानते हैं। कई बार तो घबराहट में इंसान अपनी ही क्षमता भूल जाता है। सोशल मीडिया पर इस बात का एक मजेदार और सीख देने वाला वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद हर कोई यही कह रहा है कि सच में घबराहट बहुत कुछ बिगाड़ सकती है। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल इस वीडियो में एक बिल्ली दिखाई देती है, जो स्विमिंग पूल के पास बैठी हुई थी। वह पूल में झांक रही थी और तभी अचानक उसका पैर फिसल गया। पैर फिसलते ही बिल्ली सीधे पानी में जा गिरी। जैसे ही वह पानी में गिरी, उसके होश उड़ गए। घबराहट में उसने हाथ-पैर मारना शुरू कर दिया और जोर-जोर से झटपटाने लगी। वह बार-बार पूल के किनारे पहुंचने की कोशिश करती रही, लेकिन सफल नहीं हो पाई।



स्वीमिंग पूल में छटपटाती रही बिल्ली
काफी देर तक बिल्ली पानी में छटपटाती रही। हर कोशिश नाकाम होती जा रही थी और लग रहा था कि अब शायद वह बाहर नहीं निकल पाएगी। लेकिन फिर अचानक उसे याद आया कि वह तैरना जानती है। बस यही एहसास उसके लिए मददगार साबित हुआ। उसने धीरे-धीरे खुद को शांत किया और आराम से तैरना शुरू कर दिया। थोड़ी देर बाद बिल्ली आराम से पूल से बाहर निकल आई। इस पूरे वाकये का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। वीडियो के कैप्शन में लिखा गया है, "बिल्ली पानी में गिर जाती है, घबरा जाती है फिर उसे एहसास होता है कि वह तैरना जानती है।" यह कैप्शन वीडियो के साथ बिल्कुल फिट बैठता है क्योंकि घबराहट में बिल्ली खुद अपनी क्षमता ही भूल गई थी।
विज्ञापन


वीडियो पर यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
वीडियो काफी तेजी से वायरल हो गया है। अब तक इसे 3 लाख 20 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका है। साथ ही हजारों लोग इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। मजेदार बात यह है कि ज्यादातर लोग बिल्ली की हालत से खुद को जोड़ रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, "बिल्ली की हालत बिल्कुल वैसी हो गई, जैसी मेरी परीक्षा के दौरान हो जाती है। सब कुछ आता है, लेकिन जैसे ही पेपर हाथ में आता है, सब भूल जाता हूं।" दूसरे यूजर ने लिखा, "सच में घबराहट में अच्छे से अच्छा काम बिगड़ जाता है।" वहीं, तीसरे यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा, "मेरा भी हाल अक्सर बिल्ली जैसा ही रहता है, आता सब कुछ है लेकिन घबराहट में दिमाग काम करना बंद कर देता है।"

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें