फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: गर्लफ्रेंड का फोन लगातार जा रहा था बिजी तो गुस्साए बंदे ने काट दी पूरे गांव की बिजली, लोग हैरान

Wed, 03 Sep 2025 09:37 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ दिखाई देता है। खास बात यह है कि उसने कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया हुआ। न हेलमेट, न दस्ताने, न ही कोई और उपकरण।
विज्ञापन
गर्लफ्रेंड का फोन बिजी आया तो लड़के ने काट दी गांव की लाइट - फोटो : एक्स@gharkekalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया ऐसी जगह है जहां हर दिन कुछ न कुछ नया और हैरान करने वाला देखने को मिल जाता है। यहां हर पल लाखों वीडियो अपलोड होते रहते हैं, लेकिन इनमें से कुछ ही वीडियो ऐसे होते हैं जो लोगों को चौंका देते हैं और तेजी से वायरल हो जाते हैं। ये वीडियो ऐसे होते हैं जिनमें या तो कोई अनोखी घटना होती है या फिर कोई मजेदार किस्सा दिखता है। इसी तरह का एक वीडियो इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब चर्चा में है। इस वीडियो को देखकर लोग दंग रह गए हैं क्योंकि इसमें जो नजर आ रहा है और जिसके साथ जो दावा किया जा रहा है, वो दोनों ही बेहद अलग और अजीब हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
दरअसल वायरल वीडियो में एक युवक बिजली के खंभे पर चढ़ा हुआ दिखाई देता है। खास बात यह है कि उसने कोई सुरक्षा का इंतजाम नहीं किया हुआ। न हेलमेट, न दस्ताने, न ही कोई और उपकरण। बस सीधे खंभे पर चढ़ गया और हाथ में एक कटर ले लिया। फिर वह एक-एक करके बिजली की तारें काटने लगता है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि युवक ने धीरे-धीरे करके तीन अलग-अलग तार काट दिए।



बंदे ने गर्लफ्रेंड के लिए काट दी बिजली की तार
अब यहां तक तो बात हैरान करने वाली है, लेकिन इस वीडियो के साथ जो दावा किया जा रहा है, उसने सभी को और भी चौंका दिया। कहा जा रहा है कि युवक की गर्लफ्रेंड का फोन लगातार बिजी आ रहा था। इस बात से नाराज होकर उसने पूरे गांव की बिजली ही काट दी, ताकि गर्लफ्रेंड किसी और से बात न कर सके। यह दावा सच है या नहीं, इसकी पुष्टि अभी तक नहीं हुई है। हो सकता है कि यह केवल मजाक के तौर पर फैलाया गया हो। लेकिन चूंकि वीडियो वाकई अजीब है, इसलिए यह तेजी से वायरल हो गया है।
विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
यह वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर शेयर किया गया है। इसे @gharkekalesh नाम के अकाउंट से पोस्ट किया गया। अकाउंट ने कैप्शन में लिखा, “प्रेमिका का फोन व्यस्त होने पर युवक ने पूरे गांव की बिजली काट दी।” खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को 1 लाख से ज्यादा लोग देख चुके थे। यहीं नहीं, लोगों ने इस पर खूब मजेदार कमेंट भी किए। एक यूजर ने लिखा, “सिर्फ एक सवाल है, क्या उसे गिरफ्तार किया गया या नहीं?” दूसरे ने लिखा, “उम्मीद है कि वो इसके लिए जेल जरूर गया होगा।” तीसरे यूजर ने मजाक करते हुए कहा, “ये असली आशिक है, मुझे भी ऐसे ही इंसान की तलाश है।” वहीं एक और ने लिखा, “ये केस तो उत्तर प्रदेश का ही लग रहा है भाई।” लोगों के इन कमेंट्स से साफ है कि हर किसी ने इस वीडियो को अपने-अपने तरीके से देखा और प्रतिक्रिया दी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें