फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: रात में दबे पांव जेल के अंदर जा रही थी बिल्ली, अधिकारियों ने पकड़ा तो पीठ पर बंधी थी थैली, फिर...

Wed, 21 May 2025 03:24 PM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

घटना कोस्टा रिका के पोकोसी क्षेत्र की एक जेल की है। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने देर रात एक बिल्ली को कांटेदार बाड़ पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा। गौर करने पर उन्होंने पाया कि उस बिल्ली की पीठ पर कुछ पैकेट टेप से चिपकाए गए थे।
विज्ञापन
एक बिल्ली को पकड़ा जिसकी पीठ पर संदिग्ध चीजें टेप से चिपकाकर तस्करी की जा रही थी - फोटो : इंस्टाग्राम @ssaysdotcom
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया एक ऐसा मंच बन चुका है जहां हर पल कुछ न कुछ नया देखने को मिलता है। दिनभर यूजर्स अपनी फोटोज, वीडियो और विचार साझा करते रहते हैं। यदि आप सोशल मीडिया पर एक्टिव हैं तो आपने भी अपनी टाइमलाइन पर कई अतरंगी और हैरान कर देने वाले वीडियो देखे होंगे। सेंट्रल अमेरिका में स्थित कोस्टा रिका से एक बेहद अजीब और चौंकाने वाली खबर सामने आई है। यहां की एक जेल में नशीले पदार्थों की तस्करी का एक ऐसा मामला उजागर हुआ है, जिसने सभी को हैरत में डाल दिया है। इस मामले की खास बात यह है कि ड्रग्स की तस्करी के लिए किसी इंसान का नहीं, बल्कि एक बिल्ली का इस्तेमाल किया गया।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुई यह खबर
घटना कोस्टा रिका के पोकोसी क्षेत्र की एक जेल की है। जेल के सुरक्षाकर्मियों ने देर रात एक बिल्ली को कांटेदार बाड़ पर चढ़ने की कोशिश करते हुए देखा। गौर करने पर उन्होंने पाया कि उस बिल्ली की पीठ पर कुछ पैकेट टेप से चिपकाए गए थे। उन्हें यह संदिग्ध लगा और तुरंत अलार्म बजाया गया। बाकी सुरक्षाकर्मी मौके पर पहुंचे और बिल्ली को बेहद सावधानी से पकड़ लिया।




बिल्ली के शरीर पर मिले पैकेट
बिल्ली को पकड़कर टेबल पर लिटाया गया और उसके शरीर से टेप लगे पैकेट हटाए गए। जब इन पैकेट्स को खोला गया तो यह सामने आया कि उनमें नशीले पदार्थ भरे हुए थे। बिल्ली की पीठ पर कुल 236 ग्राम मारिजुआना और 68 ग्राम हेरोइन चिपकाई गई थी। इससे साफ हो गया कि बिल्ली का इस्तेमाल एक माध्यम के रूप में किया गया था, जिससे जेल के अंदर ड्रग्स पहुंचाई जा सके।
विज्ञापन


उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई
सेजडॉटकॉम की रिपोर्ट के अनुसार, जेल के एक अटेंडेंट ने रात के समय बाड़ के पास कुछ हलचल महसूस की थी। जब वह पास गया तो उसे एक काली-सफेद बिल्ली नजर आई, जिसकी पीठ पर सीलबंद पैकेट लगे हुए थे। रिपोर्ट में बताया गया कि इस मामले को लेकर जेल प्रशासन ने गंभीरता दिखाई और तुरंत उच्च अधिकारियों को सूचना दी गई। इस घटना का वीडियो भी वायरल हो चुका है, जिसे कोस्टा रिका के न्याय एवं शांति मंत्रालय ने अपने आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किया है। वीडियो में पूरी घटना स्पष्ट रूप से देखी जा सकती है। घटना के बाद बिल्ली को जांच के लिए नेशनल पेट हेल्थ सर्विस को सौंप दिया गया। सोशल मीडिया पर लोगों ने जानवरों को अपराध में घसीटने की इस हरकत की कड़ी निंदा की है।

 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें