पाकिस्तान के सेना प्रमुख जनरल असीम मुनीर को हाल ही में एक बड़ी पदोन्नति मिली है। उन्हें पाकिस्तान की संघीय सरकार ने फील्ड मार्शल की रैंक पर नियुक्त कर दिया है। यह फैसला प्रधानमंत्री शहबाज शरीफ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट मीटिंग में लिया गया। दिलचस्प बात यह है कि भारत विरोधी बयानबाजी के लिए चर्चित असीम मुनीर को यह पद ऐसे समय पर मिला है जब वे भारत के विरुद्ध लगातार तीखे बयान देते आ रहे हैं।
गौरतलब है कि पाकिस्तान के इतिहास में इससे पहले केवल अयूब खान को यह सर्वोच्च सैन्य रैंक मिली थी। फील्ड मार्शल बनने के बाद असीम मुनीर की वर्दी पर अब पांच सितारे नजर आएंगे। लेकिन इससे पहले ही सोशल मीडिया पर लोगों ने इस पदोन्नति को लेकर जमकर चुटकी लेनी शुरू कर दी है। ट्विटर, इंस्टाग्राम और फेसबुक पर मीम्स की बाढ़ आ गई है, जिनमें जनरल मुनीर का मजाक उड़ाया जा रहा है।
सोशल मीडिया पर ट्रेंड कर रहे मीम्स
एक वायरल मीम में दो तस्वीरों को जोड़ा गया है। पहली तस्वीर में लिखा है, "इजरायल ने सभी युद्ध जीते मगर कोई मेडल नहीं मिला।" दूसरी में तंज कसते हुए लिखा गया है, "पाकिस्तान सभी युद्ध हारा, मगर मेडल लाहौर मार्केट से ले आया।" यह मीम खूब शेयर किया जा रहा है।
रणवीर सिंह के डायलॉग के साथ मजाक
एक और मीम में बॉलीवुड फिल्म 'पद्मावत' का एक दृश्य इस्तेमाल किया गया है। इसमें रणवीर सिंह के किरदार का डायलॉग, "यह तोहफा हमने खुद को दिया है," को जोड़कर बताया गया है कि शायद जनरल असीम मुनीर भी अपनी पदोन्नति के बाद ऐसा ही सोच रहे होंगे। यह मीम लोगों को हंसी से लोटपोट कर रहा है।
'द डिक्टेटर' मूवी वाला मीम भी हुआ वायरल
तीसरा चर्चित मीम साल 2012 की फिल्म 'द डिक्टेटर' से लिया गया है। इस सीन में मुख्य किरदार एक दौड़ में भाग लेता है और जो भी उससे आगे निकलने की कोशिश करता है, उसे गोली मार देता है ताकि वह जीत सके। इस दृश्य के माध्यम से मीम में तंज किया गया है कि असीम मुनीर ने फील्ड मार्शल की रैंक भी कुछ इसी तरह से हासिल की है।
लोगों की ये हैं प्रतिक्रियाएं
इन मीम्स के चलते सोशल मीडिया पर असीम मुनीर की पदोन्नति एक मजाक का विषय बन गई है। लोग कमेंट्स में तंज कस रहे हैं और कई ने तो यह भी लिखा कि "ये प्रमोशन है या प्रमोशन का मजाक?" हालांकि यह रैंक सैन्य व्यवस्था में एक प्रतीकात्मक और सम्मानजनक पद माना जाता है, लेकिन सोशल मीडिया पर जो माहौल बना है, उसमें इसे लेकर गंभीरता कम और मजाक ज्यादा देखने को मिल रहा है।