कभी-कभी सोशल मीडिया पर ऐसे अलग और अतरंगी वीडियोज वायरल हो जाते हैं, जिसे देखकर हमारा मन प्रसन्न हो जाता है और हम भारी मात्रा में उस रील या फिर वीडियो को अपने दोस्तों के साथ साझा करते हैं क्योंकि ऐसे वीडियोज इंसानियत की नई मिसाल पेश करते हैं। ऐसे ही एक वीडियो के बारे में हम आपको आज की इस खबर में बताने जा रहे हैं। रेगिस्तान का नाम सुनते ही आंखों के सामने दूर-दूर तक फैली सुनहरी रेत की तस्वीर उभरती है, जहां न हरियाली होती है, न पानी का कोई पानी का सोर्स। ऐसे वातावरण में जिंदा रहना सच में काफी मुश्किल होता है, खासकर जब पानी मीलों दूर तक न मिले। हाल ही में सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है, जो न सिर्फ हमारा दिल जीतता है, बल्कि इंसानियत की एक बेहतरीन मिसाल भी पेश करता है।
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में देखा जा सकता है कि एक ऊंट रेगिस्तान के बीचों-बीच प्यास से तड़प रहा है। उसका शरीर थकान और कमजोरी से जवाब दे चुका है और वह एक कोने में बैठा है, उसका सिर झुका हुआ है और उसमें उठने की भी ताकत नहीं बची। रेगिस्तान के इस गर्म वातावरण में पानी की बूंद भी ढूंढना मुश्किल है, ऐसे में उस ऊंट की हालत गंभीर हो गई थी।
ट्रक ड्राइवर ने पेश की इंसानियत की मिसाल
तभी वहां से एक ट्रक गुजरता है, जिसमें सवार ड्राइवर की नजर उस बेबस जानवर पर पड़ती है। वह तुरंत अपनी गाड़ी रोकता है। ट्रक से उतरकर ऊंट के पास जाता है और अपनी बोतल से उसे पानी पिलाता है। इस इमोशनल मोमेंट को किसी ने कैमरे में कैद कर लिया और अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर लाखों दिलों को छू रहा है।
वीडियो पर लोगों ने दी ऐसी प्रतिक्रिया
यह वीडियो एक्स पर @AMAZlNGNATURE नामक यूज़र ने पोस्ट किया है। वीडियो को अब तक 48 लाख से अधिक बार देखा जा चुका है। लाखों लोगों ने इसे लाइक किया है और हजारों ने कमेंट कर ट्रक ड्राइवर की प्रशंसा की है। किसी ने लिखा, "आपकी दरियादिली को सलाम," तो दूसरे यूजर ने कहा, "दयालुता की कोई कीमत नहीं होती।" एक और यूजर ने लिखा, "दुआ उस आदमी और उस जानवर दोनों के लिए।" लोगों ने अपने-अपने तरीके से इस वीडियो पर प्रतिक्रिया दी है। कुछ ने इमोजी से भावनाएं जाहिर कीं तो कुछ ने बाकी वीडियो के जरिए से इंसानियत को सलाम किया।