फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: शख्स ने ट्रेन में सीट पाने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़, वीडियो देखकर घूम जाएगा आपका दिमाग

Wed, 01 Oct 2025 04:18 PM IST
धर्मेंद्र सिंह फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के सामान्य कोच में सीट पाने के लिए के लिए एक लड़के ने ऐसा तिकड़म लगाया है कि उसे कोई भी सीट देने से इंकार नहीं कर सकता है।
विज्ञापन
शख्स ने ट्रेन में सीट पाने के लिए लगाया ऐसा जुगाड़ - फोटो : Instagram
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video: ट्रेन के सामान्य डिब्बों में बैठने के लिए जगह मिलना बेहद मुश्किल होता है। ट्रेन में सीट के लिए कितनी मारामारी होती है, यह हम सभी यात्रा के देखते हैं। कई लोगों ने ट्रेन में सीट के लिए जद्दोजहद किया होगा। कुछ ऐसे लोग भी है, जो सीट पाने के लिए फर्जीवाड़े का भी सहारा लेते हैं। कई बार लोग सीट पर सामान या कोई वस्तु रखकर कब्जा कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर अब एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। इसमें आप देख सकते हैं कि ट्रेन के जनरल कोच में सीट कब्जाने के लिए उसने ऐसा तिकड़म लगाया कि देखने वाले का दिमाग घूम जाए। 

विज्ञापन


सीट पाने के लिए लगाया जुगाड़

सोशल मीडया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि ट्रेन के सामान्य कोच में सीट पाने के लिए के लिए एक लड़के ने ऐसा तिकड़म लगाया है कि उसे कोई भी सीट देने से इंकार नहीं कर सकता है। आखिर लड़के को सीट मिल जाती है और वह लड़का अपर बर्थ की एक सीट पर बैठ जाता है। 

वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि ट्रेन के आने से पहले यह लड़का स्टेशन पर अपने बैग से बैंडेज और रूई निकालता है और फिर उनमें घाव को सुखाने वाली क्रीम लगा लेता है। इसके बाद बैंडेज को वह अपने पैर पर बांध लेता है और फिर इसके बाद अपने पेट पर भी एक पट्टी बांध लेता है। ऐसा करने के बाद वह जनरल कोच में यह दिखाता है कि उसे बहुत ज्यादा चोट लगी है और यह देखकर लोग उसे सीट दे देते हैं। 
विज्ञापन





Viral News: तीन दोस्तों की रहस्यमयी मौत, इंस्टाग्राम रील के बाद हाथ पकड़ झील में कूदे, वजह तलाश रही पुलिस

वायरल पर लोगों ने दी जमकर प्रतिक्रिया

वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम पर @noughty_flix नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। इस वीडियो को अभी तक लाखों लोग देख चुके हैं, जबकि तीन लाख से ज्यादा लोगों ने लाइक कियाहै। इस वीडियो को देखने के बाद लोग लड़के को खरी खोटी सुना कर हे हैं।

Viral News: जौनपुर में शादी के 12 घंटे बाद 75 साल के दूल्हे की मौत, 35 साल की महिला से हुई थी शादी

एक शख्स का कहना है कि यह तिकड़म लगाने के बाद लड़के को सीट मिल गई। एक शख्स का कहना है कि हैकर है भाई, तो वहीं एक अन्य शख्स का कहना है कि टिकट से मंहगा तो तिकड़म लगाने का खर्चा हो गया भाई। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें