फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 करोड़ रुपये में बिकी 276 किलो की मछली, यह बेहद ही खास

Mon, 06 Jan 2020 12:51 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
ब्लूफिन टूना मछली - फोटो : Social media
आमतौर पर जहां 500-1000 रुपये किलो बिकने वाली मछलियां ही लोगों को महंगी लगती हैं, वहीं जापान में एक मछली 193.2 मिलियन येन यानी करीब 13 करोड़ रुपये में बिकी है। इस मछली का नाम है ब्लूफिन टूना, जिसे रविवार को नए साल के मौके पर हुई नीलामी में जापान के कारोबारी कियोशी किमुरा ने खरीदा।  
विज्ञापन

2 of 5
ब्लूफिन टूना मछली - फोटो : Social media
इस मछली का वजन 276 किलोग्राम है। आपको बता दें कि किसी टूना मछली के लिए नीलामी में लगाई गई यह बोली अब तक की सबसे बड़ी बोलियों में से एक है। पिछले साल भी 278 किलोग्राम की एक टूना मछली की नीलामी हुई थी और इसे कियोशी किमुरा ने ही रिकॉर्ड 22 करोड़ रुपये में खरीदा था। 
विज्ञापन

3 of 5
ब्लूफिन टूना मछली के साथ कियोशी किमुरा - फोटो : Social media
इस मछली को खरीदने वाले कियोशी किमुरा सूशी रेस्तरां श्रृंखला के मालिक हैं और टूना किंग के नाम से जाना जाता है। उन्होंने बताया कि वह इस महंगी मछली को अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोसेंगे।

4 of 5
ब्लूफिन टूना मछली के साथ कियोशी किमुरा - फोटो : Social media
दरअसल, टोक्यो के विश्वप्रसिद्ध शुकीजी मछली बाजार में हर साल की शुरुआत में टूना मछली की नीलामी होती है और करोड़ों रुपये की बोली लगती है। कियोशी किमुरा अब तक कई टूना मछलियों को खरीद चुके हैं और अपने रेस्तरां में ग्राहकों को परोस चुके हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
ब्लूफिन टूना मछलियां - फोटो : Social media
टूना मछली एक लुप्तप्राय प्रजाति है और यह बेहद ही खास है। यह मछली सिर्फ स्वाद ही नहीं बल्कि सेहत के लिए फायदेमंद होती है। इसमें ओमेगा-3, विटामिन्स और कई पोषक तत्व पाए जाते हैं। इसे जापान में बेहद पसंद किया जाता है। हालांकि टूना मछलियों की संख्या कम होने की वजह से ये बहुत मुश्किल से ही समुद्रों में मिलती हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें