फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

BS6 इंजन के साथ लॉन्च हुई Toyota Innova, बुकिंग शुरू, इनोवा में अब नहीं मिलेगा ये इंजन

Mon, 06 Jan 2020 12:41 PM IST
Harendra Chaudhary ऑटो डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
Innova Crysta Launch India
जापानी वाहन निर्माता कंपनी Toyota ने Innova के 15 साल पूरे होने पर ग्राहकों को खास तोहफा दिया है। कंपनी ने Toyota Innova को BS6 इंजन के साथ पेश किया है। टोयोटा ने अपने सबसे ज्यादा बिकने वाली MPV गाड़ी को 15 साल पहले 2005 में देश में लॉन्च किया था। कंपनी अब तक Toyota Innova की नौ लाख से ज्यादा यूनिट्स बेच चुकी है।
विज्ञापन

2 of 5
Toyota innova crysta - फोटो : सांकेतिक

Innova Crysta 2016 में लॉन्च

टोयोटा ने Toyota Innova Crysta को 2016 में लॉन्च किया था और अभी तक इसकी 2.70 लाख यूनिट्स बिक चुकी हैं। वहीं इस सेगमेंट में 40 फीसदी हिस्से पर टोयोटा का कब्जा है। टोयोटा ने सोमवार को Innova Crysta और Touring Sport को बीएस6 इंजन के साथ लॉन्च करने का एलान किया। इनोवा के ये वेरियंट मैनुअल और ऑटोमैटिक ट्रांसमिशन में आते हैं। इनकी एक्स-शोरूम कीमत 15.36 लाख से लेकर 24.06 लाख रुपये तक है।
विज्ञापन

3 of 5
BS6 Innova Crysta Price - फोटो : AmarUjala

एक लाख से 1.15 लाख रुपये की बढ़ोतरी

वहीं BS4 वेरियंट्स के मुताबले BS6 वेरियंट्स की कीमत एक लाख से 1.15 लाख रुपये ज्यादा है। कंपनी ने इनकी बुकिंग भी शुरू कर दी है, लेकिन इनकी डिलीवरी फरवरी के आखिर या मार्च की शुरुआत में होगी। नए उत्सर्जन मानक वाली इनोवा की बुकिंग मात्र 50 हजार रुपये देकर कराई जा सकती है। वहीं कंपनी नई इनोवो को कुछ दिनों तक कम दामों में बेचेगी।
 

4 of 5
Innova Crysta G Plus

PM2.5 उत्सर्जन की मात्रा सीमित

कंपनी ने डीजल इंजन को बीएस6 मानकों के अनुरूप बनाने के लिए सिलेक्टिव कैटेलिटिक रिड़क्शन (एससीआर) और डीजल पार्टिकुलेट फिल्टर (डीपीएफ) लगाया है। कंपनी ने इनोवा और फॉर्च्यूनर के इंजन में ये सिस्टम लगाया है। साथ ही पेट्रोल, डीजल या सीएनजी पर चलाने पर किसी भी मात्रा में PM2.5 उत्सर्जन की मात्रा सीमित रहेगी। कंपनी का दावा है कि ये उपकरण काफी महंगे और एडवांस हैं, जिसके चलते इनोवा की कीमतों में इजाफा किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
Toyota Innova Touring Sport review - फोटो : Amit Dwivedi

2.8 लीटर डीजल इंजन बंद

बीएस6 इंजन वाली 2020 Toyota Innova Crysta को 2.4 लीटर डीजल और 2.7 लीटर पेट्रोल इंजन के साथ उतारा गया है। कंपनी ने 2.8 लीटर डीजल इंजन को बंद कर दिया है। नई इनोवा में AdBlue टेक्नोलॉजी दी गई है, साथ ही सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें व्हीकल स्टैबिलिटी कंट्रोल, हिल असिस्ट कंट्रोल और इमरजेंसी ब्रेक सिग्नल जैसे फीचर दिए गए हैं। ये फीचर सभी वेरियंट्स में स्टैंडर्ड मिलेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें