फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

75 साल की सुपरकूल अम्मा अलग तरह से चलाती हैं बिजनेस, बेहद मॉडर्न है तरीका

Wed, 30 Jan 2019 03:23 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
1 of 5
- फोटो : facebook
एक तरफ दुनिया में रोज कुछ न कुछ अजीबोगरीब होता है।दूसरी तरफ कारनामा करने वालों की भी कोई कमी नहीं है। ये हम जैसे इंसान ही हैं फर्क सिर्फ इतना है कि कुछ अपनी अद्भुत और कुछ अपनी अजीब हरकतों से चर्चा का विषय बन जाते हैं। फिलहाल, बेंगलुरू की 75 वर्षीय बुजुर्ग अम्मा अपने कूल कारनामे से चर्चा में बनी हुई हैं। जानिए इनकी दिलचस्प कहानी!
विज्ञापन

2 of 5
- फोटो : facebook
बेंगलुरू की रहने वाली 75 वर्षीय बुज़ुर्ग महिला चर्चा का विषय बनी हूई हैं। इसकी वजह है उनका भुट्टा बेचने का नया तरीका। इस बुजुर्ग अम्मा का नाम सेलवम्मा है। ये भुट्टा सेकने के लिए सोलर फैन का इस्तेमाल करती हैं। हालांकि भुट्टा बेचना इनके लिये नया काम नहीं है, बल्कि बेंगलुरु विधानसभा के बाहर सेलवम्मा 20 सालों से लोगों को भुट्टा खिला रही हैं। 
विज्ञापन

3 of 5
- फोटो : facebook
अम्मा की छोटी सी दुकान पर सोलर फैन लगने की कहानी भी काफी दिलचस्प है। इतने सालों से वो भुट्टा सेकने के लिए पंखे का इस्तेमाल करती थीं लेकिन बढ़ती उम्र के साथ अब पंखा इस्तेमाल करने पर उनके हाथों में दर्द होता थी और सांस लेने में भी तकलीफ होती थी। वहीं सेलवम्मा के पास इतने पैसे भी नहीं थे कि वो सोलर पंखा खरीद सकें। 
 

 

4 of 5
अम्मा की इस परेशानी को देखते हुए सौर ऊर्जा के क्षेत्र में काम करने वाली कंपनी सेल्को ने उन्हें सोलर फैन तोहफे में दिया। सोलर पंखा पाकर सेलवम्मा काफ़ी खुश और उत्साहित हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
रिपोर्ट के अनुसार, सेल्को के कई कर्मचारी हर रोज उसी रास्ते से आते-जाते थे, जहां अम्मा भुट्टा लगाती थी। वो रोज सेलवम्मा को भुट्टा भूनते देखते थे। उनकी तकलीफ कर्मचारीयों से देखी नहीं गई और अम्मा को ये बेहतरीन तोहफा दिया। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें