फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 5 साल की नन्ही एयर होस्टेस ने जीता यात्रियों का दिल, फ्लाइट में बिखेरा अपना जादू, देखें वीडियो

Sat, 20 Jun 2026 07:20 PM IST
सोनिया चौहान फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस की ड्रेस पहने एक 5 साल की एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची की मासूमियत और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है। 
विज्ञापन
फ्लाइट में 5 साल की नन्ही एयर होस्टेस - फोटो : @whataboutnegin
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

Viral Video:  बचपन जिंदगी का सबसे खूबसूरत और मासूम दौर होता है, जिसमें इंसान बिना किसी चिंता के खुशियां जीता है। यह वह समय होता है, जब छोटी-छोटी चीजें भी बड़ी खुशी देती हैं। सोशल मीडिया पर एयर होस्टेस की ड्रेस पहने एक 5 साल की एक बच्ची का वीडियो वायरल हो रहा है। बच्ची की मासूमियत और आत्मविश्वास ने लोगों का दिल जीत लिया है। 

विज्ञापन

Viral Video: 90 की उम्र में भी नहीं टूटा हौसला, पेट की खातिर गोलगप्पे बेच रहे बुजुर्ग के संघर्ष की कहानी


वीडियो की शुरुआत में एक बच्ची ट्रॉली लेकर यात्रियों के बीच जाती है। बता दें कि बच्ची का नाम आयला है। फ्लाइट में प्रवेश करते ही केबिन क्रू उसके सिर पर कैप और बैज लगाता है। इसके बाद वह मुस्कुराते हुए यात्रियों का स्वागत करती है और कहती है कि दुनिया की सबसे बेहतरीन एयरलाइन एमिरेट्स में आपका स्वागत है। आयला एमिरेट्स की यूनिफॉर्म पहनकर बिल्कुल प्रोफेशनल केबिन क्रू की तरह यात्रियों का स्वागत कर, खाना परोस, फ्लाइट के दौरान स्टाफ का हाथ बंटाती दिखाई देती है। 

 
विज्ञापन

फ्लाइट में पूरे आत्मविश्वास के साथ एमिरेट्स की फ्लाइट में केबिन क्रू की मदद करती बच्ची की मासूमियत और आत्मविश्वास ने यात्रियों का दिल जीत लिया है। वीडियो को इंस्टाग्राम पर शेयर किया गया है। जिसके कैप्शन में लिखा है- एमिरेट्स केबिन क्रू के तौर पर आयला की यह दूसरी शिफ्ट थी और उसने लगभग पूरी फ़्लाइट के दौरान काम किया, साथ ही एक सच्चे प्रोफ़ेशनल की तरह अपनी सभी ज़िम्मेदारियां निभाईं। उस शानदार क्रू का बहुत-बहुत धन्यवाद, जिन्होंने इस अनुभव को मुमकिन बनाया और उसे अपने ही परिवार के सदस्य की तरह अपनाया। आपने उसका सपना सच कर दिखाया और ऐसी यादें बनाईं, जिन्हें वह हमेशा संजोकर रखेगी।

 

Viral Video: IIM अहमदाबाद क्लास में दिखा प्रोफेसर का अनोखा अंदाज, सोशल मीडिया पर छाया टीचिंग स्टाइल का वीडियो


एयर होस्टेस की ड्रेस पहने 5 साल की बच्ची का यह वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। जिसे देख कई लोगों की प्रतिक्रियाएं भी सामने आईं हैं। ऐसे में एक यूजर ने लिखा- यह दुनिया की सबसे प्यारी केबिन क्रू है। दूसरे यूजर ने लिखा- इस बच्ची का आत्मविश्वास हमेशा बना रहे। तो वहीं कई यूजर्स आयला को दुनिया की सबसे प्यारी एयर होस्टेस बता रहे। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें