फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: 3 साल के बच्चे ने बिजली के करंट से बचाई मम्मी की जान, मौत के मुंह से निकाला, वीडियो हुआ वायरल

Sat, 04 Oct 2025 11:49 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: अब आप सोच रहे होंगे कि भला इतना छोटा बच्चा कैसे किसी की जान बचा सकता है? तो चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं। वीडियो में दिखता है कि एक महिला अपने छोटे बेटे के साथ सड़क के किनारे खड़ी है। लग रहा है कि शायद वो ऑटो या किसी गाड़ी का इंतजार कर रही हो।
विज्ञापन
बच्चे ने बचाई मां की जान - फोटो : एक्स@imdazamalam
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया की दुनिया ही अलग है। यहां रोजाना न जाने कितने वीडियो वायरल होते रहते हैं। ज्यादातर तो मजेदार और हंसी-मजाक वाले क्लिप ही सामने आते हैं। कभी कोई बच्चा डांस करता हुआ दिख जाता है। कभी कोई बुजुर्ग फनी हरकत कर देता है और लोग देखकर हंसते-हंसते लोटपोट हो जाते हैं। लेकिन इन सबके बीच कुछ वीडियो ऐसे भी होते हैं, जो दिल को छू जाते हैं और सोचने पर मजबूर कर देते हैं। हाल ही में एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर हर कोई दंग रह गया। वजह ये कि इसमें एक छोटे से बच्चे ने इतनी समझदारी दिखाई कि उसकी मां की जान बच गई। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
अब आप सोच रहे होंगे कि भला इतना छोटा बच्चा कैसे किसी की जान बचा सकता है? तो चलिए आपको पूरा किस्सा बताते हैं। वीडियो में दिखता है कि एक महिला अपने छोटे बेटे के साथ सड़क के किनारे खड़ी है। लग रहा है कि शायद वो ऑटो या किसी गाड़ी का इंतजार कर रही हो। बच्चा भी बिल्कुल नॉर्मल तरीके से वहीं खड़ा है। लेकिन तभी अचानक उसके चेहरे का एक्सप्रेशन बदलता है। वो ऊपर आसमान की तरफ देखता है और तुरंत अपनी मां का हाथ पकड़कर उसे पीछे की तरफ खींचने लगता है।



बच्चे ने बचाई मां की जान
शुरुआत में लग रहा होता है कि बच्चा बिना वजह मां को पीछे खींच रहा है, मगर अगले ही पल असली कारण सामने आ जाता है। जैसे ही महिला एक-दो कदम पीछे हटती है, तभी वहां एक तेज स्पार्क होता है। और कुछ सेकंड बाद ऊपर से बिजली का तार टूटकर सीधा उसी जगह पर गिर जाता है, जहां कुछ ही पल पहले वो महिला खड़ी थी। सोचिए अगर बच्चे ने मां को पीछे न खींचा होता तो वो करंट की चपेट में आ सकती थी और उसकी जान भी जा सकती थी।
विज्ञापन


लोगों ने की बच्चे की तारीफ
ये सब हुआ महज 5 सेकंड के अंदर। यानी बच्चे की नजर ऊपर जाती है, वो तुरंत अपनी मां को खींचता है और फिर बिजली का तार गिरता है। इस छोटे से समय में जो समझदारी बच्चे ने दिखाई। वही उसकी मां की जिंदगी बचाने का सबसे बड़ा कारण बनी। इसीलिए लोग अब उसे रियल हीरो कहकर तारीफ कर रहे हैं। ये वीडियो एक्स पर @imdazamalam नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। कैप्शन में बताया गया है कि ये घटना बिहार के किशनगंज की है। पोस्ट होने के बाद से ही वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हजारों लोग इसे देख चुके हैं और लगातार कमेंट कर बच्चे की तारीफ कर रहे हैं। कोई कह रहा है कि ये बच्चा आगे चलकर बड़ा होकर भी बहुत समझदार इंसान बनेगा, तो कोई कह रहा है कि भगवान ने समय रहते इस बच्चे को उसकी मां का सहारा बना दिया।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें