फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Viral Video: सड़क पार कर रही पिकअप वैन से भिड़ी तेज रफ्तार कार, हुई ऐसी टक्कर कि...देखें वीडियो

Tue, 28 Jul 2026 10:02 AM IST
दीक्षा पाठक फीचर डेस्क, अमर उजाला

सार

Viral Video: सोशल मीडिया पर 18 सेकंड का एक सड़क हादसे का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में एक महिंद्रा पिकअप और तेज रफ्तार कार की जोरदार टक्कर दिखाई देती है, जिसने लोगों को हैरान कर दिया। घटना का स्थान और समय स्पष्ट नहीं है, लेकिन वीडियो पर लाखों व्यूज आ चुके हैं। 
विज्ञापन
कार की जोरदार टक्कर - फोटो : X @@Deadlykalesh
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सोशल मीडिया पर हर दिन लाखों वीडियो अपलोड होते हैं। इनमें कुछ लोगों को हंसाते हैं, कुछ हैरत में डाल देते हैं तो कुछ ऐसे भी होते हैं जो पलभर में किसी बड़े हादसे की तस्वीर सामने रख देते हैं। इन दिनों एक ऐसा ही 18 सेकंड का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखकर लोग अलग-अलग तरह की प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। तो आज की इस खबर में हम आपको इसी वीडियो के बारे में विस्तार से बताने जा रहे हैं। आइए जानते हैं।

विज्ञापन


सोशल मीडिया पर वायरल हुआ वीडियो
वायरल हो रहे इस वीडियो में सड़क पर एक पिकअप वैन को दूसरी तरफ जाते हुए देखा जा सकता है। सब कुछ नॉर्मल नजर आता है, लेकिन अगले ही पल ऐसा होता है जिसकी शायद किसी ने कल्पना भी नहीं की होगी। उसी दौरान सड़क पर एक कार तेज रफ्तार से आती दिखाई देती है। ऐसा लगता है कि दोनों वाहन चालकों को एक-दूसरे की मौजूदगी का अंदाजा ही नहीं होता।

विज्ञापन


दो गाड़ियों के बीच होती है टक्कर
वीडियो में नजर आता है कि पिकअप वैन चालक बिना कार को देखे सड़क पार करने की कोशिश करता है, जबकि दूसरी ओर कार चालक भी समय रहते अपनी रफ्तार कम नहीं कर पाता और न ही वाहन रोक पाता है। देखते ही देखते दोनों गाड़ियों के बीच जबरदस्त टक्कर हो जाती है। टक्कर इतनी तेज होती है कि महज कुछ सेकंड का यह वीडियो लोगों को चौंका देता है और बार-बार देखने पर मजबूर कर देता है।

यूजर्स ने दिए ऐसे रिएक्शंस
हालांकि, यह घटना कब हुई और किस जगह की है, इसकी पुष्टि नहीं हो सकी है। इसके बावजूद वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर किया जा रहा है और लोग इस पर लगातार अपनी राय रख रहे हैं। इस वीडियो को एक्स प्लेटफॉर्म पर शेयर किया गया है। खबर लिखे जाने तक इसे 1 लाख 80 हजार से ज्यादा बार देखा जा चुका था। वीडियो के साथ कैप्शन में सवाल पूछा गया, "यहां किसकी गलती है, टोयोटा फॉर्च्यूनर वाले की या फिर महिंद्रा पिकअप वाले की?"यही सवाल अब सोशल मीडिया पर बहस का विषय बन गया है। वीडियो देखने के बाद कई यूजर्स ने अपनी-अपनी राय दी। एक यूजर ने टिप्पणी करते हुए लिखा, "उस महिंद्रा वाले को 30 साल की जेल होनी चाहिए।" दूसरे यूजर ने लिखा, "ऐसी वीडियोज सच में दिल दहला देती हैं।" वहीं, एक और यूजर ने लिखा, "आप लोग गाड़ी चलाते वक्त अधिक सावधानी और बरता करिए।"

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें