Man Kindness Won The Internet Users Viral Video: इंटरनेट पर हर दिन ऐसे कई वीडियो सामने आते हैं, जो कभी लोगों को हंसा देते हैं तो कभी उन्हें हैरान कर देते हैं। जुगाड़, स्टंट, ड्रामा, लड़ाई, डांस, अतरंगी हरकतों समेत कई तरह के वीडियो लोगों का ध्यान अपनी ओर खींच ही लेते हैं। लेकिन कई बार ऐसे वीडियो भी वायरल होते हैं जो इन सभी से अलग होते है और लोगों का दिल जीत लेते हैं। हाल ही में सोशल मीडिया पर होटल में खाना खाते एक शख्स का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने लोगों का दिल छू लिया है।
अभी एक ऐसा ही वीडियो वायरल हो रहा है। आइए उसके बारे में बताते हैं।
Viral Video: दिल्ली की टीचर ने निकाला अटेंडेंस लेने का ऐसा अनोखा तरीका, वीडियो ने जीता लाखों लोगों का दिल
वीडियो में आप देख सकते हैं कि, एक आदमी किसी छोटे से होटल में बैठकर खाना खा रहा है। तभी एक कबूतर कहीं से उड़ते हुए आता है और उसकी टेबल पर बैठ जाता है। आमतौर पर किसी के टेबल पर ऐसे कोई पक्षी आ जाता है तो लग उसे उड़ाने लग जाते हैं, मगर यहां इसका उल्टा हुआ। वो आदमी एक चम्मच चावल उठाकर टेबल पर उस कबूतर के लिए रख देता है और वो कबूतर उसे खाने लग जाता है।
इंसानियत की अनोखी मिसाल पेश करते शख्स के इस वीडियो को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X पर शेयर किया गया है। इसके साथ कैप्शन में लिखा गया है- उसके पास बहुत कम है, फिर भी उसने अपना खाना दूसरों के साथ बांटने का फ़ैसला किया। दयालुता को दौलत से नहीं, बल्कि दिल से मापा जाता है। खबर लिखे जाने तक इस वीडियो को हजारों लोग देख चुके हैं। वीडियो देखने के बाद यूजर्स ने भी प्रतिक्रियाएं दी हैं। एक यूजर ने लिखा- बड़े दिल वाला इंसान है। दूसरे ने कहा- ये बेहतरीन परवरिश का नतीजा है।
किसी व्यक्ति की अच्छाई या उदारता उसकी संपत्ति से नहीं, बल्कि उसके संवेदनशील और मददगार स्वभाव से पहचानी जाती है।सच्ची दयालुता के लिए अमीर होना जरूरी नहीं है। एक साधारण इंसान भी अपने समय, सहानुभूति, प्रेम, सम्मान या छोटी-सी मदद के जरिए किसी की जिंदगी में बड़ा बदलाव ला सकता है। वहीं, बहुत अधिक धन होने के बावजूद यदि किसी में दूसरों के प्रति करुणा और सहायता की भावना नहीं है, तो उसकी दौलत उसे वास्तव में दयालु नहीं बनाती।
Bike Stunt Video: लड़की को बाइक पर बिठाकर युवक ने किया खतरनाक जिगजैग स्टंट, लोगों के उड़े होश
Viral Video: एम्बुलेंस में बरात लेकर पहुंचा दूल्हा, लोग बोले- बस शादी में टाइम पर पहुंचना जरूरी है