Israel-Iran War: इस्राइल और ईरान के बीच जंग (israel iran conflict) जारी है। यह लड़ाई हर दिन खतरनाक रूप लेती जा रही है। ईरान और इस्राइल के बीच जारी जंग में अब अमेरिका भी खुलकर शामिल हो गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि अमेरिका ने ईरान की तीन बड़ी परमाणु साइट्स फोर्डो, नतांज और इस्फहान हमला किया है, जो पूरी तरह सफल रहा है।
डोनाल्ड ट्रंप ने अपने बयान में कहा कि लड़ाकू विमानों ने फोर्डो को मुख्य रूप से निशाना बनाकर बमबारी की और अब सभी विमान सुरक्षित लौट चुके हैं। उन्होंने इस हमले को अमेरिका की सैन्य ताकत की मिसाल बताया और कहा कि अब शांति का समय है। अमेरिका ने ऐसे समय में यह हमला किया जब ईरान का परमाणु कार्यक्रम इस्राइल के लिए चिंता का कारण बना हुआ है।
अमेरिका के ईरान के परमाणु ठिकानों पर हमले के बाद तेहरान भड़क गया है। बौखलाए ईरान ने इस्राइल के खिलाफ जवाबी कार्रवाई करते हुए 10 से अधिक शहरों पर मिसाइलों ने हमला किया, जिनमें राजधानी तेल अवीव और हाइफा जैसे शहर शामिल हैं।