फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे ने कहा वाई-फाई सिग्नल के लिए एंटीना बनाने को, पिता ने बना दिया एफिल टॉवर

Thu, 13 Aug 2020 11:01 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
असली एफिल टॉवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
कभी-कभी लोग कुछ ऐसा कर गुजरते हैं, जिसकी वजह से वो दुनियाभर में मशहूर हो जाते हैं। क्यूबा की राजधानी हवाना के रहने वाले 52 वर्षीय जॉर्ज एनरिक सैलगाडो ने भी कुछ ऐसा ही किया है। उन्होंने अपने घर की छत पर ही 13 फीट लंबा एफिल टॉवर बनाकर सबको आश्चर्यचकित कर दिया है। यह देखने में एफिल टॉवर से बिल्कुल भी कम नहीं लगता और रोशनी की चकाचौंध में तो यह ऐसा लगता है जैसे आप सच में एफिल टॉवर ही देख रहे हों। सैलगाडो ने ये एफिल टॉवर अपने बेटे के कहने पर बनाया है। हालांकि उनके बेटे ने उनसे एफिल टॉवर नहीं बल्कि वाई-फाई सिग्नल के लिए एक एंटीना बनाने को कहा था। 
विज्ञापन

2 of 5
असली एफिल टॉवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
हवाना को तो वैसे उसकी खूबसूरती, वास्तुकला और नाइटलाइफ के लिए 'पेरिस ऑफ द कैरेबियन' के तौर पर जाना जाता है, लेकिन वहां पेरिस के सिर्फ एक चीज की कमी थी और वो है एफिल टॉवर। लेकिन अब यह कमी भी पूरी हो गई है। हवाना को भी छोटा ही सही, पर एफिल टॉवर तो मिल ही गया है। 
विज्ञापन

3 of 5
असली एफिल टॉवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस 13 फीट के एफिल टॉवर को बनाने वाले सैलगाडो वैसे तो अकाउंटेंट हैं, लेकिन लोहे का काम उन्होंने अपने पिता से सीखा है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, उनका कहना है कि वो कभी पेरिस नहीं गए। उन्होंने सिर्फ फिल्मों में या तस्वीरों में ही एफिल टॉवर देखा था, लेकिन जब उनके बेटे ने वाई-फाई सिग्नल के लिए एंटीना बनाने को कहा तो उनके दिमाग में आया कि क्यों न एफिल टॉवर ही बनाया जाए, जिसका इस्तेमाल एंटीना की तरह हो। हालांकि जब उन्होंने उसे पूरा बना लिया तो अपना इरादा बदल दिया, क्योंकि उन्हें लगता था कि टॉवर को एंटीना की तरह इस्तेमाल करने पर उसकी खूबसूरती खत्म हो जाएगी और उनकी महीनों की मेहनत भी बेकार चली जाएगी। 

4 of 5
असली एफिल टॉवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
इस छोटे से एफिल टॉवर को बनाने में सैलगाडो के बेटे ने भी उनकी मदद की है। उन्होंने बताया कि इसके लिए प्लान उसी ने बनाया था और मॉडल और फोटोग्राफ भी वही लेकर आया था। सैलगाडो को बस इतना पता था कि असली एफिल टॉवर को टुकड़ों-टुकड़ों में तैयार किया गया था, इसलिए उन्होंने वैसा ही किया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
असली एफिल टॉवर (प्रतीकात्मक तस्वीर) - फोटो : Pixabay
सैलगाडो ने बताया कि इस एफिल टॉवर को बनाने के लिए उन्होंने लोहे की रेलिंग खरीदी थी। फिर उसमें लाइट लगाने के लिए उन्होंने कार के हैलोजन का इस्तेमाल किया। लोग उनके एफिल टॉवर की खूब प्रशंसा कर रहे हैं। अब वह विचार कर रहे हैं कि क्यों न छोटे साइज के और भी एफिल टॉवर बनाए जाएं और बेचा जाए। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें