फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी, दहेज ने किया सबको हैरान!

Sat, 07 Mar 2020 05:41 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी - फोटो : Social media
कई बार आपने लोगों से यह कहते सुना होगा कि उम्र बस एक नंबर होता है, इसके सिवा कुछ नहीं। इसको चरितार्थ किया है इंडोनेशिया के रहने वाले 103 वर्षीय पुआंग कट्टे ने। वह करीब 76 साल छोटी यानी 27 वर्षीय महिला से शादी रचाकर दुनियाभर में चर्चा का विषय बन गए हैं। सोशल मीडिया पर उनकी शादी की तस्वीरें खूब वायरल हो रही हैं। 
विज्ञापन

2 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी - फोटो : Lintas iNews
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पुआंग एक डच कर्नल हैं। उन्होंने 1945-1949 की लड़ाई में हिस्सा लिया था। दुल्हन इंडो अलंग के एक रिश्तेदार ने बताया कि उन्हें यह नहीं पता था कि दूल्हे (पुआंग) की उम्र कितनी है, लेकिन उन्हें इतना जरूर पता था कि उसकी उम्र 100 के पार होगी। 
विज्ञापन

3 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी - फोटो : Lintas iNews
शादी के बाद जब दूल्हा-दुल्हन की सही उम्र का खुलासा हुआ, तो सब हैरान हो गए। बताया जा रहा है कि दूल्हा बने पुआंग ने लड़की वालों को दहेज भी दिया है। उन्होंने करीब 25 हजार रुपये और एक सोने की अंगूठी देकर महिला से शादी रचाई है।  

4 of 5
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : Social Media
लिन्टास आई न्यूज के मुताबिक, बुजुर्ग पुआंग की महिला से उस वक्त पहली बार मुलाकात हुई, जब वो अपने ब्वॉयफ्रेंड से ब्रेकअप करने जा रही थी, क्योंकि वह उसे धोखा दे रहा था। इसके बाद दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ीं और शारीरिक संबंध भी बन गए। इस दौरान महिला ने पाया कि वह गर्भवती है, जिसके बाद उन्होंने शादी करने का फैसला किया। अगर आपको यह जानने की इच्छा हो रही है कि क्या दादा की उम्र का यह बुजुर्ग पिता बनने वाला है, तो इसका जवाब है हां। 103 वर्षीय पुआंग एक अजन्मे बच्चे के पिता हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन

5 of 5
103 साल के बुजुर्ग ने 27 साल की लड़की से रचाई शादी - फोटो : Lintas iNews
स्थानीय मीडिया के मुताबिक, पुआंग की नई-नवेली पत्नी की यह दूसरी शादी है। उन्होंने अपने पति से तलाक ले लिया था, क्योंकि वह उनका अपमान करता था और शायद उन्हें मारता-पीटता भी था। बताया जा रहा है कि फिलहाल पुआंग और उनकी नई-नवेली दुल्हन दक्षिणी सुलावेसी में पुआंग के घर पर आराम से रह रहे हैं। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें