डेटिंग पर आप भी जाते होंगे लेकिन डेटिंग के इन तरीकों को जानकर आपकी आंखें भर आएंगी। ऐसे तरीके जिन्हें न आपने कभी देखा होगा न ही सुना होगा। इंप्रेस करने के लिए एक लड़का किस हद तक जा सकता है यहां देखिए।
देखने से पहले बता दें कि इन तरीकों को आप कभी न आजमाना वरना आपकी गर्लफ्रेंड आपका वो हाल करेगी जिसकी आप कल्पना भी नहीं कर सकते हैं..
रूमाल को अंडर आर्म्स में रख कर डांस...
यूरोप में कुछ जगहों पर गंधेला रिवाज था। डेट पर जाने से पहले लड़के को अपनी काख में रूमाल रखना होता था। कांख में रूमाल रखे हुए ही वो लड़की के साथ डांस करता था। डांस के बाद उसी रूमाल से उसे अपनी महबूबा का चेहरा पोछना होता है। लड़की पसीने को गंध को सह नहीं पाती और लड़के के ऊपर गिर पड़ती है।
प्यार वाला सेब
19वीं सदी में यूरोप में ये रिवाज था कि लड़की को अपनी कांख में सेब के टुकड़े रखकर लड़के के साथ डांस करना होता। इसके बाद लड़की, लड़के को सेब के वही टुकड़े खिलाने होते। लड़का अगर उनको खा लेता तो उसका प्यार साबित हो जाता और वो हमेशा के लिए लड़की का हो जाता था।
कटा हुआ सिर गिफ्ट..
19वीं सदी में ताईवान के लोग अपनी औरतों को अपने वश में करने के लिए कटे हुए सिर गिफ्ट करते थे। जब भी कोई जंग से लौटकर आता था, तो अपने प्यार के लिए एक कटा हुआ सिर लेकर आता था और लड़की उसे प्यार से कुबूल कर लेती थी...
चम्मच वाला इश्क
यूरोप में कुछ जगहों पर शादी के लिए प्रपोज करने के लिए लड़का लड़की को चम्मच देता था। ये असल में लड़की के पिता से शादी की इजाजत लेने का एक तरीका होता था। चम्मच पर लड़का अलग-अलग आकृतियां उकेरवा के ले जाता था। हर आकृति का एक अर्थ होता था, जैसे घंटी मतलब 'शादी', पहिए मतलब 'सहयोग' ...
सीटी बजाके बोल...
मेक्सिको की जनजाति किकापू में जोड़े जब एकांत में समय बिताना चाहते हैं, तो वो सीटी बजाते हैं। हर जोड़े की एक अपनी सीटी होती है। इसका संदेश होता है कि तांक-झांक करने वाले लोग दूर रहें.।
प्यार में दिल नहीं दांत साफ होने चाहिए..
बाली में शादी के पहले लोग दांत घिसते हैं। दांत, लालच, वासना और जलन का प्रतीक माने जाते हैं। यहां लड़के सज-धजकर लड़कियों को करते हैं इंप्रेस।
लड़कियों को मोटा होना पड़ता है..
अफ़्रीका में ये रिवाज है कि यहां शादी से पहले लड़कियों को मोटा होना पड़ता है। कहीं-कहीं घर की बड़ी महिलाएं लड़कियों को मोटा होने में मदद करती हैं, तो कहीं-कहीं लड़कियों को जबरदस्ती कई लीटर दूध पिलाया जाता है।