टाइफाइड मैरी
- फोटो : Social media
'टाइफाइड मैरी' एक वास्तविक एतिहासिक महिला थी। एक आयरिश महिला, जिसका नाम मैरी मल्लन था, जो 1880 के दशक में संयुक्त राज्य अमेरिका में आ गई थी। हालांकि उसे टाइफाइड बुखार का कोई लक्षण नहीं था, लेकिन उसके खून में टाइफाइड के बैक्टीरिया थे। यह बात डॉक्टरों ने उसे समझाने की कोशिश की थी, लेकिन चूंकि उसे बुखार आता ही नहीं था तो वो यह मानने के लिए तैयार ही नहीं थी। वह एक रसोइये का काम करती थी। कहते हैं कि उसने टाइफाइड के बैक्टीरिया से कई लोगों को संक्रमित किया था, जिनमें से कईयों की मौत भी हो गई थी।