फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुबई की वो 10 रोचक और खास बातें, जो पूरी दुनिया को कर देती हैं हैरान

Fri, 10 Jan 2020 07:36 PM IST
सोनू शर्मा फीचर डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
1 of 11
दुबई - फोटो : Pixabay
दुबई को अगर सपनों का शहर कहें तो गलत नहीं होगा, क्योंकि यहां की खूबसूरती किसी का भी मन मोह सकती है। यहां इतनी सारी गगनचुंबी इमारतें हैं, जितनी शायद ही किसी और शहर में देखने को मिलें। यहां की कई ऐसी खास बातें हैं, जिसके बारे में शायद ही आप जानते होंगे। तो चलिए दुबई की कुछ खास बातों से आपको रूबरू करवाते हैं...
विज्ञापन

2 of 11
दुबई पुलिस की गाड़ी - फोटो : Social media
आमतौर पर जहां भारत में पुलिस जीप, बोलेरो और स्कॉर्पियों जैसी गाड़ियों का इस्तेमाल करती है, वहीं दुबई की पुलिस के पास लैम्बॉर्गिनी, फेरारी और बेंन्टले जैसी करोड़ों की लग्जरी कारें होती हैं।
विज्ञापन

3 of 11
दुबई अड्रेस सिस्टम - फोटो : Social media
दुबई में कोई अड्र्रैस (पता) सिस्टम नहीं है। ना कोई जिप कोड, ना एरिया कोड और ना ही कोई पोस्टल सिस्टम। यहां सबकुछ ऑनलाइन है। 

4 of 11
दुबई का गोल्ड बार एटीएम - फोटो : Social media
आमतौर पर एटीएम से कागज के नोट निकलते हैं, लेकिन दुबई में कुछ ऐसे एटीएम हैं जो सोने के बार निकालते हैं। 
विज्ञापन

5 of 11
ऊंची इमारत के ऊपर बना टेनिस कोर्ट - फोटो : Social media
यहां हर चीज स्काई लेवल का होना चाहिए। फिर चाहे वो टेनिस के लिए ग्राउंड ही क्यों ना हों? 
विज्ञापन

6 of 11
दुबई मॉल - फोटो : Social media
दुबई मॉल दुनिया का सबसे बड़ा शॉपिंग सेंटर है। यहां 1200 से भी ज्यादा स्टोर हैं। 
विज्ञापन

7 of 11
दुबई - फोटो : Social media
किसी जमाने में दुबई एक वीरान सी जगह थी, लेकिन अब यहां सिर्फ ऊंची-ऊंची इमारतें ही दिखती हैं। 

8 of 11
बुर्ज खलीफा - फोटो : Pixabay
दुनिया की सबसे ऊंची इमारत बुर्ज खलीफा दुबई में ही है। कहते हैं कि सबसे ऊंची इमारत में रहने वाले लोग सूरज को ज्यादा देर तक देख पाते हैं। इस वजह से उन्हें चांद काफी देर में नजर आता है। 

9 of 11
बुर्ज खलीफा - फोटो : Pixabay
828 मीटर ऊंचे बुर्ज खलीफा को आप 90 किलोमीटर की दूरी पर भी देख सकते हैं। 

10 of 11
दुबई के वातानुकुलित बस स्टैंड - फोटो : Social media
दुबई में सिर्फ इमारतों के अंदर ही नहीं, बल्कि यात्रियों की सुविधा के लिए बस स्टैंड पर भी एसी लगा होता है। 
विज्ञापन

11 of 11
दुबई में लोग शेर पालने का रखते हैं शौक - फोटो : Social media
दुबई में लोग कुत्ते-बिल्ली पालने के बजाए शेर और चीता पालना पसंद करते हैं और वो उनके साथ बड़े आराम से और बिना किसी डर के रहते हैं। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें