मेकर्स की ओर से जारी किए गए नए प्रोमो में टीना दत्ता वॉशरूम एरिया में शालीन भनोट से बात करती नजर आ रही हैं। इस दौरान शालीन टीना से टिशू पेपर उठाकर कहते हैं कि उन्होंने उनका अच्छे से इस्तेमाल किया और फिर फेंक दिया। इस पर टीना कहती हैं कि शालीन को लोग जो पट्टी पढ़ा रहे हैं वो वही समझ रहा है। लेकिन सुंबुल ऐसे होने के लिए मना कर देती हैं। वहीं, जब टीना सुंबुल से कहती हैं कि वह शालीन से पांच मिनट बात करना चाहती हैं,तो वह बाहर जाएं तो सुंबुल मना कर देती हैं।
Sushmita Sen Birthday: एक्स बॉयफ्रेंड रोहमन शॉल ने किया सुष्मिता सेन को बर्थडे विश, शेयर की अनदेखी तस्वीर
इसके बाद टीना का पारा बढ़ जाता है और वह कहती हैं कि हमेशा उनका और शालीन का जब भी झगड़ा होता है, सुंबुल फायदा उठाती हैं। वह कहती हैं, 'तुम्हारी वजह से मैं बात नहीं कर पा रही हूं। वो बंदा मेरे से प्यार करता है, एक तुम ही हो जो हमारे बीच में आती है क्योंकि तुम भी उसे बराबर का प्यार करती हो।' इसके बाद सुंबुल बिना बोले ही वहां से चली जाती हैं। अब आगे इन तीनों के बीच क्या होता है और शालीन-टीना का रिश्ता पहले जैसे ठीक हो पाता है या नहीं, यह एपिसोड आने के बाद ही पता चलेगा।
Ira Khan: अपनी सगाई में रेड ऑफ शोल्डर गाउन पहनने पर ट्रोल हुईं आयरा, यूजर ने पूछा- पापा जी नहीं आए थे क्या?