फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: युवक की गला दबाकर हत्या, घर से कुछ ही दूरी पर टेंपो से बरामद हुआ शव; तीन हिरासत में

Fri, 25 Aug 2023 03:58 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

Bihar Police: दरभंगा के सदर थाना क्षेत्र में एक युवक की गला दबाकर हत्या कर दी गई है। उसका शव घर से कुछ दूर टेंपो से मिला है। पुलिस ने मृतक की पत्नी की निशानदेही पर गांव के ही तीन लोगों को पकड़ा है, जिनमें से एक के पास मृतक का मोबाइल बरामद हुआ है। मामले की जांच जारी है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिला के सदर थाना क्षेत्र के कंसी गांव में एक युवक की गला दबाकर हत्या करने का मामला सामने आया है। मृतक की पहचान पूनाराम (36) के रूप में की गई है। हत्या से इलाके में सनसनी फैल गई है। स्थानीय लोगों की सूचना पर स्थानीय सिमरी थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है। वहीं, पुलिस परिजनों की निशानदेही के आधार पर गांव के ही तीन लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पकड़े गए एक युवक शंकर पासवान के पास से मृतक का मोबाइल भी बरामद किया गया है।

विज्ञापन


परिजनों ने बताया कि पूनाराम कल शाम से गायब था। देर रात तक घर नहीं लौटा तो हमने काफी खोजबीन की। लेकिन रात को कुछ पता नहीं चला। अहले सुबह ग्रामीणों ने शंकर पासवान के घर से कुछ दूर आगे एक टेंपो में शव पड़ा देखा। इसके बाद परिवार वालों को ग्रामीणों ने सूचना दी। उसके बाद मौके पर पहुंचे ग्रामीणों और स्थानीय लोगों ने सिमरी थाना पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए डीएमसीएच भेज दिया है।

घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के घर में कोहराम मच गया। मृतक की पत्नी ने गांव के तीन लोगों पर गला दबाकर हत्या करने आरोप लगाया है। सिमरी थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई कर गांव के तीन युवकों शंकर पासवान, रोहित यादव और गौरी यादव को हिरासत में ले लिया है। पकड़े गए शंकर पासवान के पास से पुलिस ने मृतक का मोबाइल जब्त किया है। इस बारे में सिमरी थानाध्यक्ष ने बताया कि युवक की मौत के मामले में परिवार वालों के बताए जाने के आधार पर तीन को हिरासत में लिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें