फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रामदेव बोले- लालू के बेटे से नहीं करुंगा अपनी भतीजी की शादी

Fri, 02 Dec 2016 01:09 PM IST
टीम डिजिटल/ अमर उजाला, दिल्ली
विज्ञापन
विज्ञापन
योगगुरु रामदेव ने उन अटकलों को सिरे से खारिज किया है, जिनमें कहा गया था कि वह अपनी भतीजी का रिश्ता आरजेडी प्रमुख लालू प्रसाद यादव के बड़े बेटे से करना चाहते हैं। रामदेव की मानें तो यह अफवाह मात्र है, जो मीडिया में चल रही है। 
विज्ञापन


दरअसल, मीडिया में यह अफवाह चल रही थी कि रामदेव अपनी भतीजी का विवाह लालू के बेट तेजप्रताप यादव से कराने के इच्छुक है। तेज प्रताप बिहार के स्वास्थ्य मंत्री है। गुरुवार रात रामदेव पटना पहुंचे तो मीडिया ने उनसे सवाल दागे। रामदेव यहां अपने ब्रांड पतंजलि के डीलरों से मिलने पहुंचे थे। 

इस मौके पर पत्रकारों से बात करते हुए रामदेव ने साफ किया कि वह अपनी भतीजी का रिश्ता लालू के बेटे से नहीं करना चाहते हैं। रामदेव ने बताया कि लालू की तबीयत खराब चल रही है, इसलिए उनका हालचाल जानने और स्वास्थ्य संबंधी सुझाव देने के लिए वह लालू के घर गए थे। रामदेव के मुताबिक वह न ही नोटबंदी के मुद्दे पर लालू से मिलने गए थे।
विज्ञापन


रामदेव ने कहा ''लालू देश की विरासत हैं इसलिए उनका स्वास्थ्य सबके लिए मायने रखता है। देश की राजनीति के लिए लालू को सेहमंद होना जरूरी है।'' रामदेव ने यह भी बताया कि लालू योग कर रहे हैं। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें