फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुशील मोदी की याद आएगी, इस सवाल का बस एक शब्द में जवाब दे गए नीतीश

Mon, 16 Nov 2020 06:39 PM IST
योगेश साहू न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना।
विज्ञापन
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

बिहार में नीतीश कुमार ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ले ली है। उनके साथ उनकी कैबिनेट के 14 सहयोगियों ने भी शपथ ग्रहण की है। इस दौरान मीडिया के सवालों से घिरे नीतीश कुमार से जब पूछा गया कि पूर्व उपमुख्यमंत्री सुशील मोदी की उन्हें याद आएगी? तो इस सवाल का नीतीश ने सिर्फ एक शब्द में जवाब दिया और आगे बढ़ गए।

विज्ञापन

 


नीतीश कुमार ने अपने छोटे से जवाब में सिर्फ हां कहा। बिहार के ताजा राजनीतिक घटनाक्रम के अनुसार इस बार नीतीश सरकार के गठन में फेरबदल किए गए हैं। बीते दो दिनों से उपमुख्यमंत्री के पद को लेकर संशय बना हुआ था।

वहीं खुद सुशील मोदी ने एक ट्वीट कर कहा था कि उनसे कार्यकर्ता का पद कोई नहीं छीन सकता। सुशील मोदी के इस बयान से कई तरह की अटकलें भी लगाई जाने लगी थीं। बहरहाल, अब जब कैबिनेट के सहयोगियों ने शपथ ले ली है तो इन अटकलों पर विराम लग गया है।
विज्ञापन





सीएम नीतीश ने तोड़ी चुप्पी 
सुशील मोदी के उपमुख्यमंत्री ना बनने के सवाल पर सीएम नीतीश ने कहा कि ये भारतीय जनता पार्टी का फैसला है। हमारा गठबंधन है, हम लोग मिलकर काम करते हैं, मिलकर काम करेंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें