फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शपथ ग्रहण के बायकॉट को लेकर राजद नेता जगदानंद सिंह ने दिया विवादित बयान

Mon, 16 Nov 2020 03:05 PM IST
अनवर अंसारी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह - फोटो : ANI
विज्ञापन

नीतीश कुमार लगातार चौथी बार आज मुख्यमंत्री पद की शपथ लेने वाले हैं। ऐसे में शपथ ग्रहण में शामिल होने के लिए दिल्ली से कई नेता पटना पहुंच रहे हैं। वहीं, राजद ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार किया है। इस बारे में पूछे जाने पर राजद के प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह ने नीतीश कुमार को लेकर विवादित बयान दे दिया है।

विज्ञापन


दरअलसल, राजद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा है कि पहले वह विश्वासघात करके सीएम बनते थे, इस बार उन्हें सीएम नहीं कहा जा सकता। नीतीश कुमार भाजपा द्वारा जनता के जनादेश के साथ किए गए लूट से पैदा हुए हैं, इसलिए हमने शपथ ग्रहण समारोह का बायकॉट किया है। 



गौरतलब है कि शपथ ग्रहण से पहले राजद ने ट्वीट कर कहा, राजद शपथ ग्रहण का बायकॉट करती है। बदलाव का जनादेश एनडीए के विरुद्ध है। जनादेश को 'शासनादेश' से बदल दिया गया। बिहार के बेरोजगारों, किसानो, संविदाकर्मियों, नियोजित शिक्षकों से पूछे कि उनपर क्या गुजर रही है। एनडीए के फर्ज़ीवाड़े से जनता आक्रोशित है। हम जनप्रतिनिधि है और जनता के साथ खड़े है। 
विज्ञापन


वहीं, शपथ ग्रहण समारोह में राजद नेता तेजस्वी यादव शामिल नहीं होंगे। मिली जानकारी के अनुसार तेजस्वी यादव दिल्ली में हैं। वह दिवाली की शाम को ही दिल्ली चले गए थे। इस कारण वह शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे। इसके अलावा महागठबंधन के अन्य नेताओं को लेकर भी कोई जानकारी सामने नहीं आई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें