फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट: बिहार को झारखंड ने पांच विकेट से हराया, प्रियंका लूथर ने खेली नाबाद पारी

Tue, 17 Nov 2026 05:24 PM IST
शबाहत हुसैन न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट में झारखंड ने बिहार को 5 विकेट से हरा दिया। बिहार ने 123 रन बनाए थे। जवाब में झारखंड ने 17.1 ओवर में 5 विकेट खोकर 124 रन बनाते हुए जीत दर्ज की।

 

विज्ञापन
बिहार की टीम - फोटो : PTI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रायपुर के आरडीसीए ग्राउंड में मंगलवार को खेले गए महिला अंडर-23 टी-20 ट्रॉफी एलीट के मुकाबले में झारखंड ने बिहार को 5 विकेट से हरा दिया। पहले बल्लेबाजी करते हुए बिहार की टीम ने निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट के नुकसान पर 123 रन बनाए। इस तरह झारखंड को जीत के लिए 124 रनों का लक्ष्य मिला।

बिहार की ओर से यशिता सिंह ने 43 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 51 रन बनाए। वहीं, ममता कुमारी पटेल ने 40 गेंदों में 8 चौके लगाकर 44 रनों का योगदान दिया।झारखंड की ओर से गेंदबाजी करते हुए आनंदिता और नेहा ने 3-3 विकेट झटके, जबकि वृष्टि को 1 विकेट मिला।

लक्ष्य का पीछा करने उतरी झारखंड की टीम ने शानदार बल्लेबाजी करते हुए 17.1 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 124 रन बनाकर मुकाबला जीत लिया। झारखंड की ओर से प्रियंका लूथर ने 44 गेंदों में 7 चौके और 1 छक्के की मदद से नाबाद 54 रन बनाए। इसके अलावा शिखा ने 29 और गुरलीन ने 25 रन बनाए। बिहार की ओर से गेंदबाजी में नूतन सिंह और आर्या सेठ ने 2-2 विकेट लिए, जबकि वैदही को 1 विकेट मिला।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें