फिल्म पद्मावती के विरोध में पटना में प्रदर्शन
- फोटो : ANI
फिल्म पद्मावती को लेकर राजपूत समुदाय का विरोध प्रदर्शन देश के कई हिस्सों में जारी है। बिहार में राजपूत समुदाय की महिलाएं फिल्म पद्मावती के विरोध में उतर आई हैं।
#Bihar: Women of Rajput community protested against #Padmavati film in Patna, say won't let the film be released in the state. Rajput Karni Sena President Lokendra Singh Kalvi also present. pic.twitter.com/erwubW0QEb— ANI (@ANI) November 17, 2017
बिहार की राजधानी पटना में फिल्म पद्मावती का विरोध कर रहीं राजपूत समुयदाय की महिलाओं का कहना है वे फिल्म पद्मावती को बिहार में रिलीज होने नहीं देंगी। इस विरोध प्रदर्शन में राजपूत करनी सेना के अध्यक्ष लोकेंद्र सिंह कल्वी भी मौजूद थे।
फिल्म पर बैन लगाने की मांग उठी थी जिसे सरकार ने खारिज कर दिया था। विरोध के आलम में एक युवक ने तो फिल्म के निर्माता संजय लीला भंसाली की सुपारी का एलान कर दिया। अखिल भारतीय युवा क्षत्रिय महासभा के अध्यक्ष अभिषेक सोम ने कहा है कि फिल्म पद्मावती यदि रिलीज होती है तो दीपिका पादुकोण और संजय लीला भंसाली की गर्दन काटने वाले को पांच करोड़ का नगद इनाम दिया जाएगा। इस धमकी के बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
हालांकि फिल्म का विवाद सुप्रीम कोर्ट तक पहुंच चुका है फिल्म से आपत्तिजनक सीन्स को हटाने की मांग की गई है।