फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आरक्षण की मांग को लेकर महिला विधायकों ने बिहार विधानसभा में किया प्रदर्शन 

Fri, 06 Mar 2020 06:55 PM IST
अमित कुमार पीटीआई, पटना
विज्ञापन
bihar vidhansabha
विज्ञापन

संसद और विधानसभा में आरक्षण की मांग को लेकर बिहार की महिला विधायकों ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। अपनी मांग को लेकर ये महिला विधायक बिहार विधानसभा के वेल तक पहुंच गईं। 

विज्ञापन


प्रश्नकाल के दौरान सत्ता और विपक्ष की महिला सदस्य हाथों में पोस्टर लिए वेल तक पहुंच गईं। एक महिला विधायक ने कहा कि 8 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हमें अपने विचार रखने का मौका नहीं मिलेगा क्योंकि उस दिन रविवार है। सदन होली के बाद खुलेगा। 

महिला विधायकों ने कहा कि 08 मार्च को अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस है। लेकिन उस दिन रविवार है। शनिवार को भी सदन की बैठक नहीं होगी। इसके बाद विधानसभा होली के बाद खुलेगी। इस वजह से वह इस मांग को शुक्रवार को उठा रही हैं। महिला आरक्षण की मांग वर्षों से लंबित है, लेकिन अभी तक इस पर कोई फैसला नहीं लिया गया है। जेडीयू की रंजू गीता महिला आरक्षण के पक्ष में नारे लगाते हुए सदन के बीच में भी आ गई। 
विज्ञापन


विधानसभा अध्यक्ष विजय कुमार चौधरी के आश्वासन देने के बाद ये महिला विधायक अपनी-अपनी सीट पर चली गईं। उन्होंने विधायकों को भरोसा दिया कि इस मुद्दे पर विचार किया जाएगा। चौधरी ने कहा, 'पार्टी लाइन से इतर महिला विधायकों ने इस मुद्दे पर अपनी एकता दिखाई है। सदन की सर्वसम्मति से मैं सभी महिला सदस्यों को बेहतर भविष्य के लिए शुभकामनाएं देता हूं।' 

इसके अलावा आरजेडी सदस्य ललित कुमार यादव ने प्रदेश में ईसीजी सुविधा को लेकर सवाल पूछा। इसके जवाब में स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडे ने सदन को बताया कि 38 जिला अस्पतालों में से आठ में यह सुविधा नहीं है क्योंकि यहां इन मशीनों के इस्तेमाल के लिए प्रशिक्षित स्टाफ नहीं है। 

विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें