फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar News: नालंदा में छत से गिरने पर महिला की मौत, कपड़ा पसारने गई थी, आंगन में मां का शव देख चीख पड़ी बेटी

Sun, 21 May 2023 06:55 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

मृतका की बेटी राजनंदनी ने बताया कि उसकी मां कपड़ा सुखाने के लिए उन्हें पसारने के लिए छत पर गई थी। तभी उसका भाई उसे किसी बात पर मारने के लिए दौड़ा, वह दौड़ कर घर के आंगन में पहुंच गई। जहां उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। 
विज्ञापन
अपने परिवार के साथ मृतका कविता देवी - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में छत से गिरकर एक महिला की रविवार को मौत हो गई। मामला सोहसराय थाना क्षेत्र अंतर्गत मंसूरनगर मोहल्ले का है। मृतका जितेंद्र पंडित की पत्नी कविता देवी (30) है।

विज्ञापन


मृतका की बेटी राजनंदनी ने बताया कि उसकी मां कपड़ा सुखाने के लिए उन्हें पसारने के लिए छत पर गई थी। तभी उसका भाई उसे किसी बात पर मारने के लिए दौड़ा, वह दौड़ कर घर के आंगन में पहुंच गई। जहां उसकी मां खून से लथपथ पड़ी हुई थी। इसके बाद इस बात की सूचना उसने घर के अन्य सदस्यों को दी और वह रोने लगी।

कविता देवी का पति जितेंद्र पंडित पेंटिंग करने का काम करता है। चार बेटी और एक बेटे के सिर से मां की छाया अब उठ चुकी है। नहाने-धोने के बाद महिला कपड़ा पसारने महिला छत पर गई थी। जहां से वह नीचे आंगन में गिर गई। इस हादसे में उसकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई।
विज्ञापन


मौत की सूचना मिलने के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव कब्जे में ले लिया। फिर पोस्टमार्टम के लिए बिहारशरीफ सदर अस्पताल ले गई। सोहसराय थानाध्यक्ष राजमणि ने बताया कि अभी तक मामले में लिखित आवेदन प्राप्त नहीं हुआ है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें