फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में इंसानियत शर्मसार, पंचायत में महिला को थूक कर चटवाया

Tue, 07 Nov 2017 11:08 AM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला
विज्ञापन
महिला को थूक कर चटवाया - फोटो : ANI
विज्ञापन
इंसानियत एक बार फिर शर्मशार हुई है। इस बार जगह है बिहार का मुजफ्फरपुर।
विज्ञापन


किराये के विवाद के निपटारे के लिए भरी पंचायत में एक महिला को थूक कर चटवाया गया।

चौंकाने वाली बात ये है कि घटना में महिला की मदद करने की बजाए उसकी बेइज्जती का वीडियो बनाया जा रहा था। 

न्यूज एजेंसी एएनआई ने इस घटना का वीडियो ट्वीट किया है। घटना बिहार में मुजफ्फरपुर के मीनापुर की है।

पीड़ित महिला पानापुर ओपी के एक गांव की निवासी है।

उसने थाने में शिकायत दर्ज करायी है कि गांव के एक दबंग ने उसका मकान किराये पर लिया था और किराया था ढाई हजार रूपये महीना।

महिला की शिकायत के मुताबिक अरूण सिंह मकान में गलत काम कर रहा था।

महिला ने अपना मकान खाली करने को कहा तो अरूण उसे धमकी देने लगा। 
  #WATCH Woman made to spit & lick during Panchayat session in Muzaffarpur's Minapur. She came for settlement of a rent dispute. #Bihar (5.11) pic.twitter.com/Y7vQRsjq1g — ANI (@ANI) November 6, 2017


 
विज्ञापन

घटना का वीडियो देखें

महिला की शिकायत के मुताबिक अरूण ने मकान खाली करने की एवज में छह लाख रूपये मांगे।

इसी मामले के निपटारे के लिए पंचायत बुलाई गई थी।

लेकिन बीच-बचाव के नाम पर भरी पंचायत में शिकायतकर्ता महिला को थूक कर चाटने पर मजबूर किया गया।

इस घटना का वीडियो सामाने आने पर मुजफ्फरपुर पुलिस ने संज्ञान लिया। पुलिस ने मामले की जांच करने की बात कही है। 
  #WATCH Woman made to spit & lick during Panchayat session in Muzaffarpur's Minapur. She came for settlement of a rent dispute. #Bihar (5.11) pic.twitter.com/Y7vQRsjq1g — ANI (@ANI) November 6, 2017
 
गौरतलब है कि इससे पहले बीते 20 अक्टूबर को बिहार के ही नालंदा जिले में एक व्यक्ति को थूक कर चाटने की सजा देने का मामला सामने आया था।

उस घटना में एक व्यक्ति पर गांव के सरपंच के घर में बिना दरवाजा खटखटाए घुसने का आरोप लगाया गया था। 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें