फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar : तीन बच्चों के साथ नदी में कूदी मां; जिस बात पर लिया यह फैसला...वह कहानी घर-घर की

Sun, 09 Apr 2023 04:16 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, बेगूसराय

सार

1. मैं घर में नहीं रहता, बच्चों की जिम्मेदारी तुम्हारी है। 2. तुम्हारी अनदेखी के कारण बच्चे को चोट लग गई। 3. बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं करती हो। यह तीनों बातें आज घर-घर की कहानी है। लेकिन, बेगूसराय में सामने आई एक घटना बता रही है कि इन बातों का कितना बुरा नतीजा हो सकता है। 
विज्ञापन
घटनास्थल पर मौजूद स्थानीय - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

1. मैं घर में नहीं रहता, बच्चों की जिम्मेदारी तुम्हारी है। 2. तुम्हारी अनदेखी के कारण बच्चे को चोट लग गई। 3. बच्चों की देखभाल ठीक से नहीं करती हो। यह तीनों बातें आज घर-घर की कहानी है। लेकिन, बेगूसराय में सामने आई एक घटना बता रही है कि इन बातों का कितना बुरा नतीजा हो सकता है। ऐसी ही बातों की चोट से घायल होते-होते एक मां ने तीन बच्चों के साथ अपनी जिंदगी नदी के नाम कर दी। पति के हाथ में बचा तो उसकी पत्नी का मोबाइल। क्योंकि, यही वह उसे अंतिम कॉल करने के बाद पुल पर छोड़ गई। जिन बातों पर झंझट हो रहा था, अब उसी को याद कर एक पति और तीन छोटे-छोटे बच्चों का पिता आठ-आठ आंसू रो रहा है। घटना डंडारी सहायक थाना क्षेत्र के मोहनपुर की है। मृतक महिला रवि कुमार सिंह की पत्नी पूजा कुमारी, बेटी तान्या कुमारी (10), बेटा आदित्य कुमार (8) और आयुष कुमार (6) बताए जाते हैं।

विज्ञापन


यह है कहानी
घटना के संबंध में डंडारी थाना क्षेत्र के पुलिस पदाधिकारी मिथिलेश कुमार ने बताया कि डंडारी निवासी रवि कुमार सिंह की पत्नी पूजा कुमारी से अपने बेटे को लेकर कहासुनी हुई थी। आयुष का कुछ दिन पहले एक हाथ टूट गया था जिसका  पूजा ने इलाज करवाया। इसी बीच उसी बच्चे का दूसरा हाथ भी टूट गया। बच्चे का दूसरा हाथ टूटते ही रवि अपनी पत्नी को यह कह कर भलाबुरा कहने लगा कि तुम बच्चों का ख्याल ठीक से नहीं रख पा रही हो। रवि कुमार ने यह भी जताया कि वह बाहर रहकर मेहनत मजदूरी करता है तो ऐसे में घर की सारी जिम्मेदारी तुम्हारे हाथों में है जिसे तुम इमानदारी से नहीं निभा रही हो ।

बच्चों के साथ पहुंची नदी घाट
इसी बात से नाराज होकर लगभग 3:00 बजे पूजा अपने बच्चों को लेकर नदी घाट पर पहुंच गई और वहीं से अपने  पति को फोन कर बताया कि तुम्हारा मोबाइल पुल पर रखा हुआ है और हम सब नदी में डूबने जा रहे हैं। रवि ने तुरंत इस बात की जानकारी अपने परिवार और गांव के अन्य लोगों को दी। घटना की सूचना मिलते ही इलाके में सनसनी फैल गई और बड़ी संख्या में लोग पुल के समीप पहुंचकर शव की खोजबीन करने लगे।
विज्ञापन


कई घंटों के बाद बेटे का मिला शव 
घटना की सूचना मिलते ही डंडारी थानाध्यक्ष और सीओ घटनास्थल पर पहुंचे। एसडीआरएफ की टीम के द्वारा शव की खोजबीन शुरू कर दी गई जिसमें कई घंटों के मशक्कत के बाद आदित्य कुमार का शव बरामद हुआ। जबकि अन्य लोगों के शव को खोजा जा रहा है।पूजा अपने सास-ससुर और बच्चों के साथ रहती थी और उसका पति दरभंगा में जेसीबी चालक है। घटना की जानकारी के बाद उसका पति रवि दरभंगा से डंडारी पहुंचा है जहां उसका भी रो रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन

 
 

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें