फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार: नालंदा में महिला ने किया बलात्कार का विरोध तो दबंगों ने जिंदा जलाया

Tue, 21 Aug 2018 12:37 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा
विज्ञापन
Nalanda
विज्ञापन
बिहार के भोजपुर में एक महिला को निवस्त्र घुमाने का मामला सामने आने के बाद राज्य में एक और हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। खबर के मुताबिक अब नालंदा में एक महिला को जिंदा जलाने की कोशिश की गई है। घटना जिले के गिरियक थाना इलाके के पूरनबिगहा गांव की है। जहां कुछ दबंगों ने एक महादलित महिला से संबंध बनाने की कोशिश की।   
विज्ञापन


महिला के विरोध करने पर दबंगों ने महिला के घर में ही उस पर केरोसिन तेल डालकर आग लगा दी। इस दौरान महिला गंभीर रूप से झुलस गई। परिजनों ने महिला को बिहार के शरीफ सादर अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसे पीएमसीएच रेफर कर दिया है।  

पीड़िता के मुताबिक उसका पति शंकर मांझी तमिलनाडु में मजदूरी करता है। इसी का फायदा उठाकर गांव का ही रंजीत चौधरी और उसके कुछ साथी उसके पीछे पड़े हुए थे। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर आरोपियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की बात कर रही है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें