फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्तीपुर में सांप ने आदमी को काटा, फिर उसने पत्नी को काटा और फिर...

Wed, 14 Jun 2017 11:31 AM IST
amarujala.com- Presented by : मनीष कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के समस्तीपुर से एक ऐसा अजीबो-गरीब मामला सामने आया है कि उसे जानकर हर कोई हैरान है। यहां के बिरसिंघपुर गांव निवासी शंकर राय को सोते वक्त सांप काट गया। चौंका देने वाली बात है कि उसने तुरंत अपनी पत्नी की कलाई पर भी काट लिया, ताकि दोनों एक-साथ इस दुनिया को छोड़े। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वो अपनी पत्नी से बेहद प्यार करता था और इसीलिए उसने ये कदम उठाया। 
विज्ञापन


दरअसल, रात को सोते समय सांप के काटने का शंकर को तबीयत खराब होने पर महसूस हुआ। शंकर जब उठा तो उसने शरीर पर सांप के काटने का निशान पाया। पत्नी उसे अस्पताल ले जाने को हुई तो उसने अपनी आखिरी इच्छा जाहिर की। पत्नी को हद से ज्यादा प्यार करने वाले शंकर ने तुरंत उसकी कलाई को काट लिया। वो चाहता था कि वह अपनी पत्नी के साथ ही मरे और इसकी उसने पूरी कोशिश भी की, पर ऐसा हो नहीं सका।

बताया जा रहा है कि जब दोनों पति-पत्नी को नजदीक के अस्पताल में भर्ती करवाया गया तो वहां पत्नी को तो बचा लिया गया, लेकिन शंकर की मौत हो गई। डॉक्टरों ने बताया कि पत्नी की जान बचाने में इसलिए कामयाब हुए क्योंकि उसका इलाज टाइम पर शुरू हो गया था। अब वह पूरी तरह से ठीक है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें