फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: प्रेमी के लिए पति को छोड़ बच्चों को लेकर चली गई पत्नी, पैसे-गहने भी गायब; पुलिस के चक्कर काट रहा पीड़ित

Sat, 08 Jul 2023 07:57 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, दरभंगा

सार

पीड़ित अजीत कुमार ने बताया कि 19 मई को उनकी सास ने फोन कर बताया कि उनकी पत्नी सुबह ही घर से अपने बच्चों को साथ लेकर निकल गई है। साथ में सभी गहने-पैसे भी ले गई है। उन्होंने कहा कि प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है।
विज्ञापन
पत्नी और बच्चों का फाइल फोटो - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के दरभंगा जिले में प्रेमी के लिए पत्नी अपने पति को छोड़कर बच्चों को लेकर चली गई। अब उसका पति काफी परेशान हो रहा है। यह मामला जिले के बहादुरपुर थाना क्षेत्र के सैदनगर का है। जहां वह किराए का मकान लेकर अपनी पत्नी और बच्चों के साथ रहता था। पीड़ित पति ने आवेदन देकर बहादुरपुर थाने में मदद की गुहार लगाई है।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, मुजफ्फरपुर जिला निवासी अजीत कुमार की शादी साल 2010 में दरभंगा के पटोरी निवासी रवि मोहन चौधरी की बेटी गोल्डी कुमारी से हुई थी। अजीत कुमार ने बताया कि वह पटना में नौकरी करते थे। उन्होंने अपनी पत्नी को दरभंगा जैसे शहर में अपने बच्चों की पढ़ाई के लिए रखा था। जहां से वह किसी दूसरे लड़के के साथ चली गई।

पीड़ित पति अजीत कुमार

विज्ञापन
विज्ञापन

अजीत कुमार का कहना है कि 19 मई को उनकी सास ने फोन कर बताया कि उनकी पत्नी सुबह ही घर से अपने बच्चों को साथ लेकर निकल गई है। अजीत ने बताया कि उनकी पत्नी जाले निवासी रवि कुमार और पुपरी चंदौली गांव निवासी प्रत्यूष प्रसाद के साथ चली गई है। साथ में सभी गहने-पैसे भी ले गई है। प्राथमिकी दर्ज होने के बाद अभी तक पुलिस की तरफ से कोई कार्रवाई नहीं हुई है। पीड़ित पति थाने से लेकर वरीय अधिकारी के दफ्तर के चक्कर काट रहा है।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें