फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Crime: पति-पत्नी और वो! दोनों को एक दूसरे पर इस बात को लेकर था शक, फिर उठाया ये खौफनाक कदम

Tue, 27 Jun 2023 08:11 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नालंदा

सार

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पत्नी और बेटे पर ही हत्या का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। शक के आधार पर यह पूरी घटना हुई है। पति को अपनी पत्नी पर किसी से बात करने का शक था। वहीं, पत्नी को भी अपने पति पर किसी और से बात करने का संदेह था।
विज्ञापन
मौके पर मौजूद स्थानीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के नालंदा में मंगलवार को एक अधेड़ की घर वालों ने ही पीट-पीट कर हत्या कर दी। मामला हिलसा थाना क्षेत्र के कपशियवा गांव का है। मृतक रामजी प्रसाद का बेटा पंकज प्रसाद (46) है। पंकज प्रसाद के भाई ने बताया कि उनका भाई हमेशा पीता-खाता था। बीती रात बच्चा और बीबी उसको पकड़ कर घर में ले आए। फिर हाथ-पैर बांधकर उसके साथ मारपीट कर दी। इस कारण वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इलाज नहीं होने के कारण मंगलवार को उसकी मौत हो गई।

विज्ञापन


मृतक के भाई ने आगे बताया कि दो दिन पहले भी पंकज प्रसाद के साथ मारपीट की जा रही थी। जब उन लोगों ने बचाने का प्रयास किया तो उन लोगों के साथ भी गाली-गलौज की गई और उल्टे थाने में जाकर मारपीट का आवेदन दे दिया गया। दरअसल, पंकज प्रसाद शराब का सेवन करता था। इसी कारण घर में हमेशा बच्चों और पत्नी से कहासुनी होती रहती थी।

हिलसा डीएसपी कृष्ण मुरारी प्रसाद ने बताया कि पत्नी और बेटे पर ही हत्या का आरोप मृतक के पिता ने लगाया है। शक के आधार पर यह पूरी घटना हुई है। पति को अपनी पत्नी पर किसी से बात करने का शक था। वहीं, पत्नी को भी अपने पति पर किसी और से बात करने का संदेह था। इसी को लेकर सोमवार की शाम घर में मारपीट की घटना को अंजाम दिया गया था। शव को पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुट गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें