फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

35 साल की विधवा को 100 लोगों के सामने जिंदा जलाया

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के सुपौल जिले में कथित तौर पर पंचायत के तालिबानी आदेश पर 35 साल की एक विधवा को भीड़ के सामने जिंदा जलाने का मामला सामने आया है। घटना बुधवार की है। पुलिस का कहना है कि हत्या का केस दर्ज कराने के लिए कोई भी तैयार नहीं हुआ। इसलिए इसे खुदकुशी मानकर मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन

 
सुपौल की इस विधवा पर आरोप था कि उसके अपने चचेरे ससुर से रिश्ते थे। दोनों शादी करना चाहते थे। इस पर नाराज पंचायत ने कथित तौर पर एक इकरारनामे पर उसके हस्ताक्षर करवाए और महिला को सौ से ज्यादा गांववालों के सामने जिंदा जलवा दिया।
विज्ञापन

गांव का कोई भी शख्स नहीं जिम्मेदार

इकरारनामे में यह लिखा गया कि महिला के साथ होने वाली किसी भी घटना के लिए गांव का कोई शख्स जिम्मेदार नहीं होगा। विधवा के तीन बेटे हैं।

गांव की एक महिला ने बताया कि बीते शनिवार को उसकी सास ने उसे अपने चचेरे ससुर के साथ आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा। दोनों के पकड़े जाने के बाद पंचायत बैठी। दोनों शादी के लिए राजी थे, लेकिन पंचायत ने इसकी मंजूरी नहीं दी।

बुधवार को दोबारा से पंचायत बैठी और महिला को कथित तौर पर जिंदा जला दिया गया। पुलिस इस मामले को आत्महत्या का मामला मान कर इकरारनामे की जांच कर रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें