फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar Weather : पटना समेत कई इलाकों में झमाझम बारिश; आज इन जिलों में येलो अलर्ट, वज्रपात का भी खतरा

Sat, 02 Sep 2023 04:03 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

मौसम विभाग ने 24 जिलों बारिश येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुल आसमान में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान में शरण लें।
विज्ञापन
पटना में बारिश के वक्त सड़क का हाल। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के सभी जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया है। शनिवार सुबह से ही कई इलाकों में हल्की तो कई इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश हो रही है।पटना में दोपहर साढ़े 3 बजे से कई इलाकों में झमाझम बारिश को रही है। शाम 4 बजे कई इलाकों में तेज मेघ गर्जन की आवाज भी सुनाई दी। मौसम विभाग केंद्र के अनुसार, अगले एक से तीन घंटे में लखीसराय, बांका, मुंगेर और खगड़िया समेत कई इलाकों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होगी। इन इलाकों में मेघ गर्जन और वज्रपात का भी खतरा है। मौसम विभाग ने 24 जिलों बारिश येलो अलर्ट जारी करते हुए कहा कि लोगों से अपील है कि वह सतर्क और सावधान रहें। अगर आप खुल आसमान में हैं तो जल्दी किसी पक्के मकान में शरण लें। ऊंचे स्थान, पेड़ के नीचे, बिजली के खंभों के पास बिल्कुल न जाएं। मौसम सामान्य होने के बाद ही किसान अपने खेत में जाएं। 

विज्ञापन


इन जिलों में बारिश की संभावना
पश्चिम और पूर्व चंपारण, सीवान, सारण, गोपालगंज, सीतामढ़ी, मधुबनी, मुजफ्फरपुर, दरभंगा, वैशाली, शिवहर, समस्तीपुर, पूर्णिया, अररिया, किशनगंज, कटिहार, सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, भागलपुर, बांका, मुंगेर, खगड़िया, जमुई जिले के कुछ हिस्सों में बारिश का येलो अलर्ट जारी किया गया है।

इन जिलों बारिश का ग्रीन अलर्ट
वहीं बक्सर, भोजपुर, रोहतास, भभुआ, औरंगाबाद, अरवल, पटना, गया, नालंदा, शेखपुरा, नवादा, बेगूसराय, लखीसराय और जहानाबाद में एक या दो स्थानों पर बारिश की ग्रीन अलर्ट जारी किया गया है। 
विज्ञापन


8 सितंबर तक पूरे बिहार में बारिश के आसार
पूरे बिहार में राहत की बारिश का पूर्वानुमान 2 सितंबर से 8 सितंबर के लिए जारी किया गया है। शनिवार को बिहार के 38 जिलों में बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। उत्तर पश्चिम बिहार, उत्तर मध्य बिहार, उत्तर पूर्व बिहार, दक्षिण पश्चिम बिहार, दक्षिण मध्य बिहार और दक्षिण पूर्व बिहार में बारिश के आसार हैं। इनमें कई इलाकों में भारी बारिश का अलर्ट भी जारी किया गया है। 

बक्सर इलाके में सबसे ज्यादा गर्मी
अधिकतम तापमान की बात करें तो पटना का 36.5 डिग्री, गया का 35.5 डिग्री, भागलपुर का 37.5 डिग्री, पूर्णिया का 35.8 डिग्री और मुजफ्फरपुर का 33.8 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। पिछले 24 घंटे में बक्सर का तापमान का तापमान सबसे अधिक 38.2 डिग्री और पश्विम चंपारण जिले के वाल्मिकीनगर इलाके का 25.9 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें