फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला सिपाही की मौत के बाद पटना पुलिस लाईन में हिंसा, 92 पुलिसकर्मी स्थानांतरित

Tue, 06 Nov 2018 08:55 AM IST
भाषा, पटना
विज्ञापन
bihar police
विज्ञापन

बिहार सरकार ने पटना में एक प्रशिक्षु महिला सिपाही की मौत के बाद गत शुक्रवार को न्यू पुलिस लाईन में हुई हिंसा और तोड़फोड़ की गतिविधियों में कथित तौर पर शामिल रहे आठ सिपाहियों और 167 प्रशिक्षु सिपाहियों को सेवा से बर्खास्त कर दिया गया। 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित किए जाने के एक दिन बाद सोमवार को 92 पुलिसकर्मियों को पटना प्रक्षेत्र से अन्य पुलिस प्रक्षेत्र में स्थानांतरित कर दिया है।

विज्ञापन


अपर पुलिस महानिदेशक (मुख्यालय) एस के सिंघल ने सोमवार को बताया कि स्थानांतरित किए गए 92 पुलिसकर्मियों में दो अवर निरीक्षक, दो सिविल जमादार, 16 सहायक अवर निरीक्षक, 11 हवलदार और बाकी अन्य सिपाही शामिल हैं।

एक प्रशिक्षु महिला सिपाही सविता पाठक को बीमारी के बावजूद छुट्टी नहीं मिली और इलाज के दौरान ऐसे में उसकी मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित सिपाहियों ने कथित रूप से न्यू पुलिस लाइन में तोड़फोड़ की और एक पुलिस उपाधीक्षक से मारपीट और उनके घर में घुसकर परिवार के साथ अभद्रता की गई।
विज्ञापन


इस मामले में जांच का जिम्मा पटना प्रक्षेत्र के पुलिस महानिरीक्षक नैय्यर हसनैन खान को सौंपा गया था। इस मामले में कार्रवाई करते हुए आठ पुरुष सिपाहियों के साथ ही 167 प्रशिक्षु सिपाहियों को बर्खास्त कर दिया गया था। इसके अलावा 23 पुलिसकर्मियों को निलंबित किया गया है। 

खान ने पुलिस लाईन में दस वर्षों से अधिक समय से जमे 92 पुलिसकर्मियों को पटना जोन से बाहर स्थानांतरित करने की सिफारिश पुलिस मुख्यालय भेजी थी। पुलिस मुख्यालय द्वारा इन 92 पुलिसकर्मियों के स्थानांतरण का आदेश जारी करते हुए उन्हें 10 नवंबर तक कार्यमुक्त कर दिए जाने का निर्देश दिया गया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें