फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए मंत्री से करूंगा बात: उपराष्ट्रपति

Sun, 04 Aug 2019 08:18 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
पटना विश्वविद्यालय पुस्तकालय शताब्दी वर्ष - फोटो : twitter
विज्ञापन

उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने रविवार को कहा कि वह केंद्रीय मानव संसाधन विकास (एचआरडी) मंत्री रमेश पोखरियाल से बात करके यह पता लगाएंगे कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने के लिए क्या कदम उठाए जा सकते हैं। विश्वविद्यालय के पुस्तकालय के शताब्दी समारोह के लिए यहां आए नायडू ने यह भरोसा छात्रों की ओर से यह मांग उठाने पर दिया।

विज्ञापन


नायडू ने कहा, संविधान के अनुसार उप-राष्ट्रपति देश में दूसरे सबसे महत्वपूर्ण पद पर होते हैं। मैं केंद्रीय मानव संसाधन विकास मंत्री से बात करूंगा और पता लगाऊंगा कि क्या किया जा सकता है। मैं यह निजी तौर पर देखूंगा कि पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय दर्जा प्रदान करने के लिए क्या उचित कदम उठाए जा सकते हैं।
 

मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पटना यूनिवर्सिटी को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा दिए जाने पर जोर देते रहे हैं। कुमार ने उम्मीद जताई कि उप-राष्ट्रपति राज्य की लंबे समय से लंबित मांग को पूरा करने के लिए जरूरी कदम उठाएंगे। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा, पटना  यूनिवर्सिटी  को केंद्रीय विश्वविद्यालय का दर्जा देने की मांग को पूर्व में खारिज किया जा चुका है। उम्मीद है कि उप-राष्ट्रपति इस बारे में कुछ करेंगे।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें