फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिहार में दर्दनाक हादसा, दीवार के नीचे दबकर चार मासूमों की मौत

Sun, 04 Aug 2019 02:22 PM IST
Trainee Trainee न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : social media
विज्ञापन

बिहार के बांका जिले में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हुआ। धोरैया के एक गांव में मिट्टी की दीवार गिर गई जिससे चार बच्चों की मौत हो गई जबकि एक बच्चा घायल हो गया। 

विज्ञापन



बांका के धोरैया प्रखंड में तिलवारी गांव में रविवार सुबह एक मिट्टी की दीवार गिर गई। दीवार गिरने से चार मासूम बच्चों की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि एक बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना से पूरे गांव में कोहराम मच गया। 

बताया गया है कि रविवार को गांव के एक गली में कुछ बच्चे खेल रहे थे। तभी उन बच्चों पर मिट्टी की एक दीवार गिर गई। दीवार से दबकर साक्षी कुमारी (6), मीनाक्षी कुमारी (4), सलोनी कुमारी (5) और प्रिंस राज (4) की मौके पर मौत हो गई। 
विज्ञापन


ग्रामीणों की मदद से सभी बच्चों के शवों को दीवार के नीचे से निकाला गया। जबकि घायल बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। घटना की सूचना मिलते ही धोरैया थाना की पुलिस  मौके पर पहुंची।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें