फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Kedar Nath Pandey Dies: वयोवृद्ध भाकपा नेता केदार नाथ पांडे का निधन, नीतीश-तेजस्वी ने जताया शोक

Mon, 24 Oct 2022 05:12 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया। 
विज्ञापन
Kedar Nath Pandey - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वयोवृद्ध भाकपा नेता और बिहार विधान परिषद के चार बार के सदस्य केदार नाथ पांडे का सोमवार को निधन हो गया। 79 वर्षीय पांडे ने गुरुग्राम के एक अस्पताल में तड़के अंतिम सांस ली, जहां उन्हें ब्रेन हेमरेज के बाद भर्ती कराया गया था। राज्यपाल फागू चौहान, मुख्यमंत्री नीतीश कुमार और डिप्टी सीएम तेजस्वी यादव ने पांडे के निधन पर शोक व्यक्त किया, जो 2002 से उच्च सदन के सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र का प्रतिनिधित्व कर रहे थे।

विज्ञापन


पांडे 1992 से बिहार माध्यमिक शिक्षक संघ के महासचिव भी थे और सक्रिय रूप से इंडियन पीपुल्स थिएटर एसोसिएशन और प्रोग्रेसिव राइटर्स एसोसिएशन से जुड़े थे। भाकपा की राज्य इकाई ने एक बयान में कहा कि उनके पार्थिव शरीर को अंतिम संस्कार के लिए यहां लाया जाएगा। 
विज्ञापन

 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें