फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मस्कट में फंसे 132 भारतीय नागरिकों को लेकर गया हवाई अड्डे पर पहुंचा विशेष विमान

Sun, 24 May 2020 04:13 PM IST
Rohit Ojha न्यूज डेस्क, अमर उजाला, गया
विज्ञापन
गया एयरपोर्ट से बाहर निकलते प्रवासी भारतीय - फोटो : ANI
विज्ञापन

कोरोना वायरस के कारण मस्कट में फंसे 132 भारतीय नागरिकों को ले कर एक विशेष विमान बिहार के गया हवाई अड्डे पर रविवार को उतरा। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि किसी भी यात्री में जांच और चिकित्सकीय परीक्षण में कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण नहीं पाए गए हैं।

विज्ञापन


गया हवाई अड्डे के निदेशक दिलीप कुमार ने बताया कि कुल लौटे 132 लोगों में से 116 लोग बिहार से हैं और 16 लोग झारखंड से हैं। अधिकारियों ने बताया कि सभी औपचारिकताओं को पूरा करने के बाद बिहार के निवासियों को बोध गया के विभिन्न होटलों में 14 दिन के पृथक-वास के लिए भेज दिया गया है।

उन्होंने बताया कि झारंखड सरकार ने अपने निवासियों को लाने के लिए वाहन भेजा था इसलिए उन लोगों को उनके गृह राज्य रवाना कर दिया गया। मगध प्रमंडल के आयुक्त असंगबा चुबा आओ, गया के जिला मजिस्ट्रेट अभिषेक सिंह, एसएसपी राजीव मिश्रा और हवाई अड्डे के निदेशक ने यहां पहुंचने पर उनका स्वागत किया और सैनिटाइजर और साबुन वाली किट भेंट की।
विज्ञापन


गौरतलब है कि इससे पहले 18 मई को एक चार्टर्ड विमान लंदन से 41 भारतीयों को ले कर गया हवाई अड्डे पर उतरा था। वहीं, बिहार और उत्तर प्रदेश के विभिन्न हिस्सों में फंसे म्यामांर के कम से कम 300 लोगों को 22 अप्रैल को चार्टर्ड विमान से स्वदेश भेजा गया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें