फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Vaishali News : बथान में सोए बुजुर्ग पर धारदार हथियारों से हमला, हत्या के कारणों की जांच में जुटी पुलिस

Wed, 05 Feb 2025 03:07 PM IST
प्रिया वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वैशाली

सार

जिले के बेलसर में जारंग धर्मपुर गांव की एक घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। अपने घर के बथान में सोए एक बुजुर्ग की कुछ लोगों ने धारदार हथियार से हत्या कर दी। घटना के समय बुजुर्ग की पत्नी घर के अंदर सो रही थी। हत्या के कारणों का फिलहाल पता नहीं चल पाया है।
विज्ञापन
मामले की जांच में जुटी पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के जारंग धर्मपुर गांव में एक बुजुर्ग की धारदार हथियार से काटकर निर्मम हत्या कर दी गई, जिससे पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है। मृतक की पहचान मुरली झा के रूप में हुई है, जो अपने बथान में सोए हुए थे।

विज्ञापन


घटना के बारे में बताया जा रहा है कि मुरली झा रोज की तरह अपने बथान में सो रहे थे, तभी अज्ञात बदमाशों ने उन पर हमला कर धारदार हथियार से उनकी हत्या कर दी। सुबह जब आसपास के लोगों को इस घटना की जानकारी मिली तो इलाके में हड़कंप मच गया और भारी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए।

घटना की सूचना मिलते ही बेलसर थाना पुलिस और सदर एसडीओपी 2 गोपाल मंडल मौके पर पहुंचे और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए हाजीपुर भेज दिया है। हालांकि हत्या के पीछे की वजह अब तक स्पष्ट नहीं हो सकी है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार मृतक मुरली झा अपनी पत्नी के साथ यहां रहते थे, जबकि उनके बच्चे बाहर काम करते हैं। उनके घर से सटा हुआ बथान था, जहां वे रोजाना सोते थे, घटना के समय उनकी पत्नी घर के अंदर सो रही थीं। बहरहाल हत्या के कारणों का पता नहीं चल पाया है। इसी कारण स्थानीय लोग भी इस निर्मम हत्या से स्तब्ध हैं। पुलिस मामले को गंभीरता से लेते हुए हर एंगल से जांच कर रही है और आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है।

सदर एसडीओपी 2 गोपाल मंडल ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि पूरे मामले की गहन जांच की जा रही है और हत्यारों की पहचान के लिए प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस जल्द ही इस अपराध में शामिल दोषियों को पकड़ लेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें