फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राघोपुर नाव हादसा: नित्यानंद राय ने वैशाली डीएम को किस पर रोक लगाने का दिया निर्देश, मुआवजे को लेकर क्या कहा?

Wed, 14 Oct 2026 08:09 PM IST
आदित्य आनंद न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पटना

सार

वैशाली के राघोपुर में नाव हादसे के बाद केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने कहा कि पीड़ित परिवारों तक सहायता पहुंचनी शुरू हो गई है। केंद्र और बिहार सरकार की ओर से मदद दी जा रही है। उन्होंने वैशाली के डीएम को भी निर्देश दिया है।

विज्ञापन
नित्यानंद राय, केंद्रीय गृह राज्य मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वैशाली जिले के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने की घटना पर केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय ने दुख जताया है। उन्होंने कहा कि इस मुश्किल घड़ी में केंद्र और बिहार सरकार पीड़ित परिवारों के साथ खड़ी है। प्रभावित परिवारों को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के राहत कोष और केंद्र सरकार की अन्य व्यवस्थाओं के साथ बिहार सरकार एवं मुख्यमंत्री आपदा राहत कोष से सहायता दी जा रही है। उन्होंने दावा किया कि जरूरी औपचारिकताएं पूरी हो चुकी हैं और पीड़ित परिवारों तक मदद पहुंचनी शुरू हो गई है। नित्यानंद राय ने इस हादसे को बेहद दुखद और पीड़ादायक बताते हुए कहा कि इसमें हुई क्षति की भरपाई नहीं की जा सकती। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए वैशाली जिले में चलने वाली जर्जर और असुरक्षित नावों की पहचान की जाएगी।
विज्ञापन


जर्जर नावों के परिचालन पर रोक लगाने का निर्देश
केंद्रीय गृह राज्य मंत्री ने बताया कि उन्होंने वैशाली के जिलाधिकारी को निर्देश दिया है कि जिले में चलने वाली सभी ऐसी नावों की पहचान की जाए, जो जर्जर हैं या परिचालन के लिए सुरक्षित नहीं हैं। नाव मालिकों से कहा जाए कि वे अपनी नावों को परिचालन योग्य और सुरक्षित बनाएं। ऐसा नहीं करने पर उन नावों के नदी में परिचालन पर रोक लगाई जाए।

राघोपुर नाव हादसा: मृतकों के परिजनों को 4.23 लाख की तत्काल मदद, पीएम ने भी की घोषणा; 13 बच्चों की हुई है मौत

पीड़ित परिवारों को मदद पहुंचाने की बात कही
नित्यानंद राय के अनुसार, केंद्र और राज्य सरकार की ओर से प्रभावित परिवारों को सहायता उपलब्ध कराने की प्रक्रिया तेज की गई है। उन्होंने कहा कि आवश्यक औपचारिकताएं पूरी कर ली गई हैं और मदद पीड़ित परिवारों तक पहुंचनी शुरू हो गई है। उन्होंने हादसे में जान गंवाने वालों के प्रति संवेदना जताते हुए कहा कि यह घटना बेहद दुखद है और परिवारों को हुए नुकसान की भरपाई संभव नहीं है।
विज्ञापन


नाव हादसों में सुरक्षा इंतजामों पर सवाल
सांसद पप्पू यादव ने नाव हादसों का जिक्र करते हुए आरोप लगाया कि रात में भी नावों का परिचालन हो रहा है, लेकिन सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं हैं। उनके मुताबिक, कई जगहों पर लाइफ जैकेट और सरकारी नावों की कमी है। उन्होंने राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (एनडीआरएफ) की तैनाती पर भी सवाल उठाए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें