फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

10 हजार पदों पर जल्द होगी भर्ती

विज्ञापन
विज्ञापन
बिहार के विश्वविद्यालयों के लिए जल्द ही 10 हजार पदों पर शिक्षकों की नियुक्ती की जाएगी। यहां 15 छात्रों पर एक शिक्षक का अनुपात बनाने के लिए तैयारियां की जा रही हैं।
विज्ञापन


इसके लिए विश्वविद्यालय में 10 हजार नये असिस्टेंट प्रोफेसरों की जरूरत पड़ेगी। अगर विश्वविद्यालयों में रिक्त पड़े करीब साढ़े तीन हजार पदों पर नियुक्ति हो भी जाती है, तो विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की कमी बरकरार रहेगी।
विज्ञापन

सालों से नहीं हुई नियुक्तियां

यहां कई विश्विद्यायलों में पिछले 11 सालों से न तो शिक्षकों की नियुक्ति हुई है और न ही स्वीकृत पदों की संख्या भी बढ़ायी गयी है। सिर्फ छात्रों की संख्या में बढ़ोतरी हुई है।

11 सालों में विश्वविद्यालयों और कॉलेजों में करीब दो लाख छात्रों की बढ़ोतरी हुई है। इसको लेकर शिक्षा विभाग विश्वविद्यालयों में 10 हजार नये शिक्षकों के पदों को सृजित करने का प्रस्ताव तैयार कर रहा है।

जानकारी के अनुसार विश्वविद्यालयों के रिक्त पदों पर और इसके बाद बैकलॉग पदों पर असिस्टेंट प्रोफेसरों की नियुक्ति करने के बाद नयी नियुक्ति प्रक्रिया शुरू होगी। विभाग विश्वविद्यालयों में शिक्षकों की संख्या और छात्र-छात्राओं की संख्या का आकलन कर रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें