फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: वंदे भारत ट्रेन के आगे कूदी 8वीं की छात्रा, लोको पायलट की तत्परता से बची जान; मोबाइल को लेकर थी नाराज

Sat, 22 Aug 2026 09:04 AM IST
प्रतीक पांडेय न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोतिहारी

सार

Bihar News: बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर मोबाइल देखने से मना किए जाने से नाराज आठवीं कक्षा की छात्रा ने वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। लोको पायलट की तत्परता से ट्रेन समय रहते रोक दी गई और छात्रा की जान बच गई।
विज्ञापन
ब्रेकिंग - फोटो : अमर उजाला डिजिटल
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के बापूधाम मोतिहारी रेलवे स्टेशन पर शुक्रवार को एक हैरान करने वाली घटना सामने आई। यहां आठवीं कक्षा में पढ़ने वाली एक छात्रा ने अचानक वंदे भारत ट्रेन के आगे छलांग लगा दी। घटना के समय ट्रेन स्टेशन से गुजर रही थी। लोको पायलट ने तत्परता दिखाते हुए समय रहते इमरजेंसी ब्रेक लगाया, जिससे छात्रा की जान बच गई।
विज्ञापन


मोबाइल को लेकर थी नाराजगी
बताया जा रहा है कि छात्रा को घर पर मोबाइल देखने से मना किया गया था। इसी बात से नाराज होकर उसने यह खौफनाक कदम उठाने की कोशिश की। घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों में हड़कंप मच गया। छात्रा आश्चर्यजनक ढंग से ट्रेन की चपेट में आने से बच गई।

लोगों ने क्या कहा?
प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, घटना महज चंद सेकेंड के अंतर से टल गई। अगर लोको पायलट ने समय रहते ट्रेन की रफ्तार नियंत्रित नहीं की होती तो बड़ा हादसा हो सकता था। घटना के बाद रेलवे स्टेशन पर मौजूद लोगों ने छात्रा को संभाला और मामले की जानकारी परिजनों को दी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: नौकरी का झांसा या प्रेम प्रसंग की रंजिश? एक्स गर्लफ्रेंड पर चाकू से हमला, ओटी मैनेजर हिरासत में
विज्ञापन


फिलहाल घटना को लेकर रेलवे और स्थानीय स्तर पर जानकारी जुटाई जा रही है। छात्रा ने आखिर किस परिस्थिति में यह कदम उठाया और घटना के पीछे की पूरी वजह क्या थी, इसे लेकर परिजनों से भी जानकारी ली जा रही है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें