फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: शादी समारोह से लौट रहे स्कूटी सवार दो लोगों को अज्ञात वाहन ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत; एक गंभीर घायल

Tue, 04 Jul 2023 06:20 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, समस्तीपुर

सार

मृतक के परिजनों ने बताया कि रामचंद्र महतो विद्यापति नगर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए रामविलास के साथ स्कूटी से गए थे। शादी समारोह के बाद वह तड़के विद्यापति नगर से सरायरंजन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खजूरी चौक के पास किसी वाहन से उनकी टक्कर हो गई।
विज्ञापन
शोकाकुल परिजन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के समस्तीपुर जिले के सरायरंजन थाना क्षेत्र के खजूरी चौक के पास मंगलवार तड़के स्कूटी सवार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी इस घटना में स्कूटी सवार एक बुजुर्ग की मौत हो गई। जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। मृतक की पहचान सरायरंजन थाना क्षेत्र के ही खजूरी गांव निवासी रामचंद्र महतो (60) के रूप में की गई है। जबकि जख्मी व्यक्ति इसी गांव का रामविलास महतो बताया गया है।

विज्ञापन


मृतक के परिवार के लोगों ने बताया कि रामचंद्र महतो विद्यापति नगर में आयोजित एक शादी समारोह में भाग लेने के लिए रामविलास के साथ स्कूटी से गए थे। लोगों ने बताया कि शादी समारोह के बाद वह तड़के विद्यापति नगर से सरायरंजन वापस लौट रहे थे। इसी दौरान खजूरी चौक के पास किसी वाहन से उनकी टक्कर हो गई। सन्नाटा रहने के कारण लोगों ने उन्हें नहीं देखा। तड़के लोगों ने सड़क किनारे दोनों को घायल अवस्था में देखा, जिसके बाद दोनों को उठाकर परिवार के लोग सदर अस्पताल पहुंचे। जहां डॉक्टर ने रामचंद्र महतो को मृत घोषित कर दिया। जबकि रामविलास को गंभीर स्थिति को देखते हुए पीएमसीएच रेफर कर दिया गया।

घर के पास हादसा होने के बावजूद लोगों को जानकारी नहीं मिल पाई। सुबह जानकारी मिलने के बाद परिवारिक सदस्यों के बीच कोहराम मच गया। बड़ी संख्या में लोग सदर अस्पताल पहुंच गए।
विज्ञापन


सड़क हादसे में मौत की सूचना पर नगर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित परिवार से पूछताछ की। सदर अस्पताल प्रशासन की सूचना पर नगर पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। फिर पंचनामा बनाने के बाद पोस्टमार्टम की तैयारी में जुट गई।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें