केंद्रीय मंत्री अश्विनी चौबे। (file photo)
- फोटो : अमर उजाला
केंद्रीय स्वास्थ्य व परिवार कल्याण राज्य मंत्री अश्विनी चौबे कोरोना पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जानकारी उन्होंने स्वयं ट्वीट कर दी। सोमवार को उन्होंने बताया कि शुरुआती लक्षण दिखने के बाद उन्होंने जांच कराई। रिपोर्ट पॉजिटिव आने के बाद वह सेल्फ आइसोलेशन में हैं। बताया कि चिकित्सकों के निर्देश का पालन कर रहे हैं।
उन्होंने कहा है कि उनके संपर्क में आए लोग अपनी जांच जरूर करा लें। अश्विनी चौबे बक्सर लोकसभा से सांसद हैं।