फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: इंडो-नेपाल बॉर्डर से 4.5 लाख की चरस के साथ दो तस्कर गिरफ्तार; गश्त के दौरान SSB जवानों ने की कार्रवाई

Sun, 18 Jun 2023 05:36 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, पश्चिम चंपारण

सार

एसएसबी जवानों ने शनिवार को पचरौता जंगल स्थित शीतला माई के पास इंडो-नेपाल बॉर्डर से चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर लिया है। उस समय जवान गश्त कर रहे थे। वहीं, पकड़े गए आरोपियों में से एक के पिता ने कहा कि उसके बेटे को फंसाया गया है।
विज्ञापन
पुलिस की गिरफ्त में आरोपी तस्कर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंडो-नेपाल बॉर्डर से पचरौता एसएसबी जवानों ने चरस के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार कर जेल दिया है। जानकारी के अनुसार, शनिवार की देर शाम पचरौता जंगल स्थित शीतला माई स्थान के नजदीक पिलर संख्या 428 के पास पचरौता एसएसबी जवान गश्त पर थे। उसी दौरान एक बाइक पर दो संदिग्ध व्यक्ति नेपाल की तरफ से आते दिखाई दिए। जब एसएसबी जवानों ने बाइक सवारों को रोकना चाहा तो दोनों बाइक छोड़कर भागने लगे। उसके बाद एसएसबी जवानों ने खदेड़ कर दोनों संदिग्धों को पकड़ लिया। जब बाइक की जांच की गई तो उसकी डिक्की से 450 ग्राम चरस बरामद की गई।

विज्ञापन


इसके बाद एसएसबी जवान त्वरित कार्रवाई कर दोनों तस्करों और बाइक को एसएसबी कैंप ले गए। वहीं, गिरफ्तार तस्करों की पहचान मोतिहारी नगर थाना क्षेत्र के सखलहिया दर्पा गांव निवासी विकास कुमार और साठी थाना क्षेत्र के धर्मपुर गांव निवासी अभय कुमार पासवान के रूप में की गई है। वहीं, आगे की कार्रवाई के लिए एसएसबी जवानों ने दोनों तस्करों को भंगहा पुलिस को सौंप दिया। उक्त मामले की जानकारी भंगहा थानाध्यक्ष नवीन कुमार ने दी। वहीं, जब्त चरस की अंतरराष्ट्रीय कीमत चार लाख 50 हजार रुपये आंकी गई है।

चरस के साथ पकड़े गए अभय कुमार के पिता हरिशंकर हजरा ने बताया कि मेरा लड़का भारत फाइनेंस में काम करता है। पैसा वसूली के दौरान ग्राहकों के द्वारा पैसा नहीं दिया जा रहा था। इस पर दबाव बनाया गया और उसका एक दोस्त पैसा के लिए बेहरी गया था। वहीं, पर मोटरसाइकिल में चरस रख दी गई है। अभय के पिता ने मामले की जांच की मांग की है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें