फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bihar: तीन डिसमिल जमीन को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर चले लाठी-डंडे और तेजधार हथियार, दोनों तरफ से सात लोग घायल

Mon, 21 Aug 2023 02:15 PM IST
हिमांशु प्रियदर्शी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जमुई

सार

Bihar Police: घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती घायल व्यक्ति - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

बिहार के जमुई के सदर थाना क्षेत्र के डुंडो गांव में रविवार की देर रात जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर लाठी-डंडे और तेज धार हथियार चले। इस घटना में दोनों तरफ से कुल सात लोग घायल हो गए। उसके बाद परिजनों ने सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल ले गए। जहां दो की हालत गंभीर बनी हुई है। इधर, घायलों में एक पक्ष से डूंडो गांव निवासी सनोज यादव, मिथिलेश यादव, रंजन कुमार और भरत यादव का शामिल हैं। जबकि दूसरे पक्ष से जोगिंदर यादव, प्रकाश यादव और मोहन यादव घायल हुए हैं।

विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक, सनोज यादव और जोगिंदर यादव के बीच तीन डिसमिल जमीन को लेकर कई सालों से विवाद चला रहा है। इसे लेकर दोनों पक्षों में कई बार मारपीट हुई है और कोर्ट में भी केस लंबित है। वहीं, इस केस को वापस लेने के लिए रविवार की रात योगेंद्र यादव, प्रकाश यादव सहित अन्य लोगों द्वारा सनोज यादव पर जबरन दबाव बनाया जा रहा था। जब सनोज ने केस वापस लेने से मना कर दिया तो प्रमोद यादव, सुनील यादव, विक्रम यादव सहित अन्य लोगों ने लाठी-डंडों और तेजधार हथियार से उस पर हमला कर दिया। इसी दौरान बीच-बचाव करने पहुंचे मिथिलेश, रंजन, भरत सहित चार लोगों को भी मारपीट कर घायल कर दिया। वहीं, दूसरे पक्ष से भी तीन लोग घायल हो गए। उसके बाद सभी घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया और घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।

सूचना मिलते ही सदर थाना पुलिस अस्पताल पहुंचकर मामले की जांच में जुट गई। घटना को लेकर थानाध्यक्ष राजीव कुमार तिवारी ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। दोनों पक्षों की ओर से अब तक कोई लिखित आवेदन नहीं दिया गया है। आवेदन दिए जाने के बाद मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें